फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain spoils kitchen budget, prices of vegetables sky high

बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के दाम आसमान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rain spoils kitchen budget, prices of vegetables sky high
शहर में लगी सब्जी की रेहड़ी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। देश व प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों की सप्लाई थम गई है। इस कारण शहर में सब्जियों के दामों में एकाएक उछाल आ गया है। अधिकांश सब्जियों के दामों में 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण आम आदमी का रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर लाल होता जा रहा है और शिमला मिर्च तीखी हो गई है।
विज्ञापन

मानसून की शुरुआत के साथ ही फतेहाबाद में सब्जियों के दामों में भारी उछाल आ गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी काफी परेशान है। सब्जियों के दाम बढ़ने का एक मुख्य कारण लोकल स्तर पर सब्जियों का मंडी में न आना है। जो सब्जियां बाहर से आती हैं, वह भी बारिश के कारण सब्जी मंडी तक नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

हिमाचल व पंजाब से आती हैं सब्जियां
फतेहाबाद में लोकल स्तर के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश से सब्जियां आती हैं। मानसून के कारण सब्जियां आनी बंद हो गई हैं, जिस कारण सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नासिक से आने वाले टमाटर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है, वहीं शिमला मिर्च के दामों में एक सप्ताह में ही 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम खुद भी महंगे दामों में खरीद रहे
बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियां शहर में नहीं आ रही है। इस कारण हमें भी मंडी से महंगी सब्जी मिल रही है। सब्जियों के दामों में उछाल आने का यही कारण है।

-छज्जूराम, सब्जी विक्रेता
बारिश के कारण हुए प्रभावित
बारिश की वजह से सब्जियों के दाम प्रभावित हुए हैं। लोकल स्तर पर आने वाली सब्जी भी कम आ रही है। इस कारण रेट बढ़ गए हैं। शिमला मिर्च 100 रुपये किलो तक बिक रही है।
-ललित कुमार, सब्जी विक्रेता
किस सब्जी के कितने बढ़े दाम
सब्जी सप्ताह पहले अब
अरबी 40 50
शिमला मिर्च 60 100
भिंडी 35 50
घिया 30 50
आलू 20 25
गोभी 40 50
करेला 40 60
बैंगन 40 40
टमाटर 40 50
प्याज 20 30
(नोट : दाम प्रति किलोग्राम है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed