फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rail track closed in four hour

चार घंटों के लिए बंद रहा बठिंडा रेल मार्ग, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित अ

Wed, 23 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 मानसा से बठिंडा के बीच रेलवे लाइन को डबल बनाए जाने के कारण बुधवार को चार घंटों तक रेल मार्ग बंद रहा। नई डबल रेलवे लाइन को गुरुवार रेलवे के सुरक्षा आयुक्त जांच करेंगे। जिसके बाद रेलवे ट्रैक जाखल से माइसर खाना तक डबल हो जाएगा।
विज्ञापन

जाखल से बठिंडा के बीच डबल रेल लाइन का काम माइसर खाना तक पूरा कर लिया गया है। डबल रेल ट्रैक को रेलवे विभाग के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त द्वारा जांच कर इसे शुरू कराए जाने के लिए मंजूरी दी जानी है। इसको लेकर गुरुवार को सुरक्षा आयुक्त नए डाली गई रेलवे लाइन की जांच करेंगे। जिसके लिए जाखल से बठिंडा के बीच दिन के समय रेल मार्ग को आम ट्रेनों के लिए बंद रखे जाने की सूचना है। रेल मार्ग बंद किए जाने के कारण बुधवार को इस रूट की मुख्य ट्रेनों को बठिंडा से वाया धूरी के रास्ते जाखल तक लाया गया जबकि बठिंडा की ओर जाने वाली ट्रेनों को भी धूरी के रास्ते भेजा गया। जबकि कल भी इसी प्रकार ट्रेनों को धूरी के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं गाड़ियों के रूट बदलने व बठिंडा की ओर आने वाले बरेटा, बुढलाड़ा, मानसा तक जाने वाले यात्रियों को ट्रेन सुविधा न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुरक्षा आयुक्त करेंगे जांच
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि मानसा से बठिंडा के बीच डबल रेल ट्रैक बनाए जाने का काम किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक डाल दिया गया है। जिसकी जांच रेलवे के सुरक्षा आयुक्त करेंगे। जिसके बाद डबल रेल ट्रैक को बहाल किया जाएगा। इसी कारण बुधवार को जाखल से बठिंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed