फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab Health Department employee missing; team investigating

Fatehabad News: पंजाब के स्वास्थ्य विभाग का कर्मी लापता, जांच में जुटी टीम

Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Punjab Health Department employee missing; team investigating
लापता भूपेंद्र के बेटे कपिल से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस टीम :संवाद
रतिया। भाखड़ा ब्रांच नहर किनारे ब्राह्मणवाला क्षेत्र में एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक और चप्पल संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पंजाब के बोहा निवासी और बुढलाडा में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 54 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह शुक्रवार शाम से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने नहर में छलांग लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने ब्राह्मणवाला के पास नहर किनारे उनकी बाइक और चप्पल देखी जिसके बाद मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू करवाया। लापता स्वास्थ्यकर्मी के पिता तरसेम सिंह और पुत्र कपिल ने बताया कि भूपेन्द्र स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं और अपने काम को लेकर बेहद गंभीर रहते थे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वह ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही पसंद नहीं करते थे और कार्यालय में भी अनुशासन बनाए रखते थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को विभाग के कुछ कर्मचारियों ने बुढलाडा विधायक बुधराम के पास जाकर भूपेन्द्र के खिलाफ शिकायत की थी और उनकी ट्रांसफर की मांग रखी थी। परिजनों के अनुसार, इसके बाद विधायक की ओर से फोन पर भूपेन्द्र से बात की गई, जिसके दौरान वह मानसिक रूप से दबाव में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इसी कथित दबाव के कारण यह गंभीर कदम गया हो सकता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बेटे कपिल ने बताया कि उनके पिता भूपेंद्र का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed