{"_id":"61e6e4c27cde38497426ac1b","slug":"punjab-and-haryana-police-held-a-meeting-in-view-of-security-in-punjab-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब व हरियाणा पुलिस ने की बैठक, हरियाणा पुलिस से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब व हरियाणा पुलिस ने की बैठक, हरियाणा पुलिस से मांगा सहयोग
Tue, 18 Jan 2022 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:33 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने रतिया में हरियाणा पुलिस से सुरक्षा के मद्देनजर सहयोग मांगा है। पंजाब में अगले माह चुनाव है, ऐसे में पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस से शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
बैठक करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया के सदर थाना में हरियाणा पुलिस के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य तौर पर मानसा के डीएसपी हेमंत कुमार शामिल हुए। बैठक में हरियाणा पुलिस की तरफ से पंजाब के साथ लगती पुलिस चौकियों के प्रभारी, सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार, शहर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी, जाखल थाना के प्रभारी हरपाल सिंह, ब्राहमणवाला चौकी प्रभारी सज्जन कुमार, नागपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, सीआईए स्टाफ के रिसाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएसपी हेमंत कुमार ने कहा कि पंजाब का काफी क्षेत्र जिला फतेहाबाद के रतिया के साथ लगता है। पंजाब में अगले माह चुनाव है, ऐसे में चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए पंजाब पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए ताकि कोई व्यक्ति चुनावों में खलल न डाल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस चुनावों को लेकर मुस्तैद है, लेकिन फिर भी हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस का सहयोग करें। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। पंजाब के बॉर्डर पर पुलिस की निगरानी बढ़ाएगी। पंजाब से आने व जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच करेंगे ताकि पंजाब में अगले माह होने वाले विधानसभा के चुनावों को बिना किसी खलल के शांतिपूर्वक संपन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन