फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Principal teacher accused of molestation

प्राचार्य पर टीचर से छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 07 Sep 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Sep 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
 डीएवी स्कूल के प्राचार्य संजय चुघ पर पिछले दिनों स्कूल की एक अध्यापिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसकी जांच करने के लिए कालेज मैनेजमेंट की टीम पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने स्कूल प्राचार्य व अध्यापिका के अलग-अलग बयान दर्ज किए। यह रिपोर्ट जांच के बाद डीएवी की उच्च कमेटी को सौंपी जाएगी।

 डीएवी संस्था के क्षेत्रीय निदेशक धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया की मैनेजमेंट द्वारा गठित टीम में डीएवी संस्था की डायरेक्टर निशा भसीन, भारत महिला विकास परिषद की अध्यक्ष बृज रानी शर्मा, डीएवी चंडीगढ़ की इंचार्ज मधु बहल व डीएवी स्कूल यमुनानगर की प्राचार्य सुषमा बहल को शामिल किया गया।
विज्ञापन


डीएवी मैनेजमेंट द्वारा गठित विसाखा टीम गांव नथवान स्थित डीएवी स्कूल में पहुंची व स्कूल के प्राचार्य संजय चुघ, आरोप लगाने वाली टीचर व स्टाफ के बयान दर्ज किए। टीम ने कुछ नाराज अभिभावकों जिन्होंने पूर्व में स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मैनेजमेंट को शिकायत भेजी थी, को भी स्कूल में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने आई टीम ने स्कूल प्राचार्य के साथ उनके हुए विवाद के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जांच टीम ने बताया की वह यहां पर निष्पक्ष जांच करने आई है तथा उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्राचार्य, स्टाफ व आरोप लगाने वाली अध्यापिका सहित अनेक लोगाें के बयान लिए है। जांच के बाद जो सच सामने आएगा। उसकी रिपोर्ट उच्च कमेटी को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर डीएवी संस्था इस मामले में कार्रवाई करेगी।
डीएवी संस्था के क्षेत्रीय निदेशक धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया की सर्वोच्च न्यायालय के महिलाओं के मामलों को लेकर दिए गए आदेश के तहत ही विसाखा टीम गठित की गई। जो भी मामला सामने आएगा। उसे डीएवी की उच्च कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
क्या था मामला
पिछले कुछ समय से विवादों में रहने वाले डीएवी स्कूल के प्राचार्य पर  28 अगस्त को स्कूल की एक अध्यापिका को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। रतिया पुलिस ने अध्यापिका की  शिकायत पर स्कूल के प्राचार्य संजय चुघ के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 354, 294, 509 के तहत केस दर्ज किया था।  जिसमें पुलिस को दी शिकायत में  टिब्बा कालोनी की रहने वाली अध्यापिका ने कहा है कि पिछले चार पांच माह से प्राचार्य संजय चुघ के व्यवहार से काफी परेशान थी।  संजय चुघ उस पर बुरी नीयत रखता था और छेड़खानी की है।


इस मामले से पूर्व प्राचार्य पर हमला भी हुआ था
28 अगस्त को लगने वाले इन आरोपों से पहले 12 अगस्त को स्कूल के इन्हंी प्राचार्य संजय चुघ पर कुछ युवकों ने पानीपत बैठक में जाते समय चन्दो खुर्द गाव में हमला कर घायल कर दिया था। इस मारपीट में घायल हुए संजय चुघ ने युवकों पर 43  हजार रुपये भी छीनने का भी आरोप लगाया था। हालांकि उस मामले की भी जांच अभी पूरी नही हुई थी। रतिया वासी छेड़छाड़ के आरोपाें को 12 अगस्त के हमले के साथ ही जोड़कर देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed