फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Poxo Act fugitive caught after seven years, sent to jail

Fatehabad News: सात साल बाद पकड़ा गया पॉक्सो एक्ट का भगोड़ा, भेजा जेल

Fri, 21 Apr 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Poxo Act fugitive caught after seven years, sent to jail
फतेहाबाद। पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले करीब सात सालों से भगोड़ा घोषित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर भूना निवासी कुलवंत के खिलाफ 15 जून 2016 को पॉक्सो एक्ट की धारा-छह व नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया था। लेकिन आरोपी फरार हो गया और अदालत में पेश नहीं हुआ। वर्ष 2017 में तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस ढांडा की अदालत ने उसे अदालत से भगोड़ा करार दिया था। वीरवार को पुलिस ने उसे काबू कर लिया और शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed