फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   positive news

एक हाथ में लाठी दूसरे में क्रिकेट बैट, लाचारी ‘बाउंड्री पार’

Fri, 04 Dec 2015 12:50 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला फतेहाबाद
अमित रूखाया/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
positive news

कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। पंजाब विकलांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुखविंद्र सुक्खी को देख यह सच साबित होता है। सुखविंद्र सुक्खी एक पैर से विकलांग हैं।

विज्ञापन


बिना लाठी के सहारे, वह खड़े तक नहीं हो सकता। लेकिन पंजाब विकलांग क्रिकेट टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। क्रिकेट पिच पर खेलते समय सुक्खी के एक हाथ में लाठी तो दूसरे हाथ में क्रिकेट बैट होता है। अब जरा कल्पना कीजिए, उनको क्रिकेट खेलने की। विकलांगता को धता बताते हुए ये पंजाबी मुंडा गेंदबाजों के लिए खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन


महज एक हाथ से बैटिंग करने वाले सुक्खी को आउट करना टेढ़ी खीर है। इस बात को वीरवार को हरियाणा के गेंदबाजों ने भी माना है।

विकट परिस्थिति में भी चेहरे पर मुस्कान
सुखविंद्र सुक्खी बचपन से विकलांग हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने परिस्थितियों से समझौता नहीं किया बल्कि परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लिया। सुक्खी बताते हैं कि जब पहली बार क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो लोगों ने मजाक उड़ाया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कई महीनों के प्रयास के बाद एक हाथ से क्रिकेट खेलने की प्रैक्टिस की तो जाकर मैदान पर उतरा। शुरुआत में नर्वस थे लेकिन परिजनों ने उनके हौसले को गिरने नहीं दिया। इसके बाद सुक्खी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले जिला स्तर पर ट्रायल में सफल हुआ तो बीते दिनों पंजाब की टीम में जगह मिली।

भारतीय टीम में चयन का सपना हैं आंखों में

पंजाब के लिए सुखविंद्र सुक्खी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। वीरवार को भी विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में फतेहाबाद में हरियाणा के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

एक हाथ में क्रिकेट बैट और दूसरे हाथ में लाठी संभाल कर उन्होंने हरियाणा के सभी बॉलर्स का पसीना निकाल दिया। सुक्खी का विकेट लेने में हरियाणा के खिलाड़ियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुखविन्द्र सुक्खी अब भारतीय विकलांग टीम में जगह चाहते हैं। उन्हें भरोसा है कि उनकी मेहनत रंग लाएगी।


भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम में शामिल होना मेरा सबसे बड़ा सपना है। वाहे गुरु ने चाहा तो जल्द ही ये सपना पूरा करूंगा। -सुखविन्द्र सुक्खी, सदस्य, विकलांग क्रिकेट टीम, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed