{"_id":"57852cd24f1c1bbe3813d66f","slug":"population-problem-india-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती जनसंख्या विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा : भुटानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती जनसंख्या विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा : भुटानी
fatehabad
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में महिला यूथ वीरांगनाएं संस्था ने मंगलवार को गांव झलनियां के सिलाई सेंटर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यूथ वीरांगनाए की सदस्य गीतु भुटानी ने कहा कि तेज गति से बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा है।
परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विवाह निर्धारण अधिनियम का कठोरता से पालन करना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा लेनी चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण उपाय साकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज लोगों को परिवार नियोजन के बारे में ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने की आवश्यकता है । हमें शादी के बाद पहले बच्चे में दो साल का अंतर व दूसरे बच्चे में 3 साल का अंतर होना चाहिए। महिलाओं को बताया गया कि लड़का-लड़की एक समान है और अगर लड़कियों को भी अच्छे संस्कार दिए जाएं तो लड़कियां लड़कों से भी बढ़कर नाम रोशन कर सकती हैं। इस अवसर पर सुनीता छाबडा, ललिता, नीतू, रेनू, सीमा, मधु, ममता, अनीता खन्ना सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन