फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   poor person, six thousand, year, cm, fatehabad

गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देने के लिए हर वर्ष मिलेंगे 6 हजार रुपये : मुख्यमंत्री

Fri, 09 Aug 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
poor person, six thousand, year, cm, fatehabad
फतेहाबाद की सब्जी मंडी में आयोजित महर्षि भागीरथ जयंती समारोह के दौरान मिली कस्सी को लहराते सीएम ? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार उन सभी परिवारों के बैंक खातों में 6 हजार रुपये वार्षिक भिजवाएगी जिनकी सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपये तक है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सब्जी मंडी में हरियाणा के समस्त ओड समाज की ओर से आयोजित महर्षि भागीरथ जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओड समाज के लिए अनेक नई घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर समस्त ओड समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य नेताओं का स्वागत किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर, कस्सी व पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिनके लिए उन्हें नाममात्र प्रीमियम देना पड़ता है। लेकिन कई बार गरीब परिवार अपनी जेब से प्रीमियम की अदायगी नहीं कर पाता जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। 12 रुपये व 330 रुपये सालाना की बीमा योजनाएं, पेंशन योजना व फसल बीमा आदि योजनाओं के प्रीमियम की अदायगी जरूरतमंद परिवारों के बैंक खातों से अपने आप हो जाए इसके लिए सरकार 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों के खातों में 6 हजार रुपये वार्षिक डलवाने की नई योजना शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

ये रही सीएम की विशेष घोषणाएं
ओड समाज द्वारा कुरुक्षेत्र में भागीरथ मंदिर या धर्मशाला बनवाने की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज धर्मशाला के लिए कहीं भी 500 गज जगह चिह्नित कर ले, सरकार धर्मशाला बनवाएगी। उन्होंने फतेहाबाद, हिसार व टोहाना में भागीरथ ओड समाज धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में अशोक नगर चौक का नाम महर्षि भागीरथ के नाम पर रखने की भी घोषणा की। उन्होंने 3 गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीब परिवारों को 100-100 वर्गगज के प्लाट दिए थे लेकिन उन परिवारों को आज तक इन प्लाटों के कब्जे नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि सूची बनवाकर सभी पात्र परिवारों को उनके प्लाटों पर कब्जे दिलवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी देते समय 5 अतिरिक्त अंक देगी जिनके परिवार में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है। मुख्यमंत्री ने महर्षि भागीरथ को नमन करते हुए उन्हें मानव मात्र का कल्याण करने वाला महापुरुष बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि भागीरथ ने इतनी सिद्धि प्राप्त की कि मां गंगा को भी धरा पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि मां गंगा नहीं होती तो देश की बहुत बड़ी जनसंख्या का जीवन दुभर होता, क्योंकि मां गंगा भारत के बहुत बड़े भू-भाग के जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आज के दिन का एक और महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को भी बताया घुमंतू, बोले 40 साल से घूम रहा हूं
मुख्यमंत्री ने ओड समाज को विश्वकर्मा का वंशज बताते हुए इस मेहनती कौम को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि कालांतर में यह समाज घुमंतू जीवन बिताता था जिससे इसे घुमंतू समाज कहा जाने लगा। उन्होंने कहा कि मैं भी 40 साल से घुमंतू हूं, क्योंकि संगठन और पार्टी में कार्य करते हुए मैं अलग-अलग जिलों के प्रवास पर रहा हूं। घुमंतू समाज को स्थायित्व देने के लिए इस समाज के 9 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य इस सरकार ने रखा था जिसके अंतर्गत अब तक 4 हजार परिवारों को स्थाई आवास उपलब्ध करवाने की मंजूरी मिल गई है। शेष 5 हजार परिवारों को भी जल्द आवास सुविधा प्रदान की जाएगी, इसके लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि समाज को मुख्यधारा में लाकर इनके बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ओड समाज को बनाया जाएगा कौशल में निपुण
उन्होंने कहा कि समाज को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए शिक्षा के साथ कौशल में भी निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में कौशल विश्वविद्यालय बनवाया गया है जहां युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रविंद्र बलियाला, भाजपा के प्रदेश सचिव एवं चेयरमैन जवाहर सैनी, अखिल भारतीय समस्त ओड समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल, डीएनटी चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, बीओएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वैंक्टेश मौर्या सहित ओड समाज व बीजेपी के अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed