फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   political news, fatehabad, tawar, congress, congress party, harayana

जो पार्टी के लिए पसीना बहाएगा, वही प्रत्याशी होगा : तंवर

Tue, 19 Jul 2016 12:42 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 19 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 फतेहाबाद विधानसभा सीट पर वह प्रत्याशी होगा, जो पार्टी संगठन मजबूती के लिए पसीना बहाएगा। लेकिन किसी के बहकावे में आकर सीट पक्की न मानें। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पंजाबी धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जन विरोधी है जिसने किसान, मजदूर व कर्मचारियों के खिलाफ नीति बनाई है। परंतु इसका कांग्रेस प्रदेश भर में खुलकर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा फतेहाबाद विधान सभा सीट पर पूर्व सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर तंवर ने इसको तुरंत नकार दिया। तंवर ने कहा कि अभी टिकट किसको देना है यह अभी सोचा भी नहीं जा सकता। जो लोग टिकट बांट रहे हैं। वह आने वाले दिनों में कहां रहेेंगे या आएंगे, यह अभी मंथन का विषय है।

उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के लिए जो भी नेता दौड़ धूप करके जनता में लोकप्रिय होगा, उसे ही पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा। मगर अभी ऐसा कोई भी फैसला नहीं है। जो बातें बनाई जा रही है। सब आधारहीन और तथ्यों से बाहर है। तंवर ने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड व उतरांचल में कांग्रेस की सरकार गिराने का खामियाजा भुगतना पड़ चुका है। क्योंकि न्यायपालिका ने दोनों ही राज्यों में पुन: कांग्रेस की सत्ता वापस का फैसला देकर भाजपा की फजीहत की है।
विज्ञापन


लेकिन राज्य सभा की सीट सुभाष चंद्रा ने जीती नहीं है। बल्कि कोशिश की है। मगर इसका भी न्यायपालिका में भाजपा को करारा तमाचा लगेगा। उधर गांव ढाणी गोपाल में जगदीश नंबरदार के प्रतिष्ठान पर डॉ. अशोक तंवर को पगड़ी और चांदी का ताज पहनाकर लोगों ने समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव दूडा राम, कृष्णा पूनिया, माटी कलां बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा, जगदीश नंबरदार, जसपाल सिंह पाली, टेकचंद मिढा, जगजीत सिंह हुड्डा, एडवोकेट प्रवीन राणा, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन अनिल नढ़ा कंबोज, ईश्वर पहाड़ी, प्रहलाद ग्रोवर, दविंद्र बबली, मनोज बबली, नत्थूराम, पवन कुमार, बलजीत सिंह, रामप्रकाश नागपाल, अंग्रेज सिंह लाली, सतबीर सिंह मांजू, अमित सोनी, सुरेश बिठमडिया आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed