फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   policital, convocation, congress, fatehabad

रोहतक रैली में करेंगे रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा : हुड्डा

Wed, 14 Aug 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
policital, convocation, congress, fatehabad
अनाजमंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, साथ हैं प्रहलाद सिं - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मनोहर सरकार एक धोखा है, हरियाणा बचा लो यह एक मौका है। यह नारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद के पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा की ओर से फतेहाबाद की अनाजमंडी में महापरिवर्तन रैली के संदर्भ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि सरकार के खिलाफ रणनीति का असल खुलासा रोहतक रैली में होगा। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने 154 वायदे जनता से किए थे। किसी एक वायदे पर भी भाजपा सरकार खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। कत्ल, लूटपाट, दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार से व्यापारी, कर्मचारी, किसान सब दुखी हैं। जीएसटी ने व्यापार को खत्म कर दिया है। आज व्यापारी व्यापार करने की बजाए अपनी मूल पूंजी को खा रहा है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के दावे को निशाना साधते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है। खाद के रेट बढ़ा दिए और वजन कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की बात की जाती है, जबकि कर्मचारियों का 6 हजार करोड़ रुपये का एचआरए तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने उनके कार्यकाल के पांच साल के दौरान फतेहाबाद शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए। पांच साल पहले फतेहाबाद में कोई चिट्टे का नाम नहीं लेता था। आज हर गली और मोहल्ले में चिट्टा बिक रहा है और फतेहाबाद की युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के भविष्य को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ हैं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, डा.केवी सिंह, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, धर्मबीर गोयत, जग्गू मिस्त्री, बलबीर सिंह बल्ली चेयरमैन, अरविंद शर्मा, गुलबहार सिंह एडवोकेट, अजब सिंह सिंवर, डॉ. मुख्तयार सिंह सदर, दलबीर जांडली, आनंदवीर सिंह गिल्लाखेड़ा, हरजंट सिंह पूर्व चेयरमैन, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह गिल्लांखेड़ा, अजीत सेठी, संतलाल जांगू, पूर्व पार्षद ललित गोयल, पूर्व पार्षद सुभाष नायक, रविंद्र कालापीला, डॉ. संजय बंसल, गोपाल चौधरी, धर्मपाल बुलाढिय़ा, दीपक तायल, कुशल चराईपौत्रा, हंसराज कटारिया सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, पूर्व सरपंच व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा के करीबी परमवीर ने कार्यक्रम से काटी कन्नी, बीजेपी में जाने की चर्चाएं
पूर्व कृषि मंत्री व टोहाना के पूर्व विधायक परमवीर सिंह की गिनती पूर्व सीएम हुड्डा के सबसे करीबियों में होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके कारण उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं तक शुरू हो गई थी। बुधवार को हुड्डा के कार्यकर्ता सम्मेलन को नजरअंदाज कर परमवीर सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं को बल दे दिया है। हालांकि उनका फोन लगातार बंद आने के चलते उनसे इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी। पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व सीएम से भी परमवीर के कार्यक्रम में न आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो परमवीर सिंह ही दे सकते हैं। गौरतलब है कि परमवीर सिंह के पिता हरपाल सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और उनके भाई रणधीर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed