फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police personnel launched a cleanliness drive

Fatehabad News: पुलिस कर्मचारियों ने स्वच्छता मुहिम चलाई

Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police personnel launched a cleanliness drive
स्वच्छ थाना-चौकी अभियान के तहत चौकी की सफाई करते पुलिसकर्मी । स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस अब सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और सेवा के लिए भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यरत है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन के कुशल नेतृत्व में जिलेभर के सभी थानों और चौकियों में हर रविवार स्वच्छ थाना-चौकी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान पुलिस की नई सोच और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन


हर रविवार सुबह, फतेहाबाद पुलिस के जवान साफ-सफाई और पौधे लेकर थानों की सफाई, दीवारों की पुताई, पौधरोपण, और रिकॉर्ड रूम की सफाई में जुट जाते हैं। यह एक नियमित अभ्यास बन चुका है। जिसने थानों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। इससे न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा है बल्कि वे अनुशासन और स्वच्छता के जीवंत उदाहरण बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब जिले के अधिकांश थानों में साफ पेयजल, स्वच्छ शौचालय और आरामदायक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है। शिकायत लेकर आने वाले नागरिक एक मैत्रीपूर्ण और सम्मानजनक माहौल का अनुभव कर रहे हैं। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का मजबूत बंधन बन रहा है।


इस अभियान की विशेषता यह है कि इसमें पद या रैंक का भेदभाव नहीं है। अधिकारी से लेकर सिपाही तकसभी एकजुट होकर थानों की सफाई और व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं। इस टीम भावना ने फतेहाबाद पुलिस में अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक कार्य संस्कृति को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed