{"_id":"56d0fa1cc26109751b55e8eb520de74a","slug":"police-made-the-boundaries-of-all-staff-transfers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने चौके के सभी कर्मचारियों के किए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने चौके के सभी कर्मचारियों के किए तबादले
fatehabad
Updated Sun, 10 Aug 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री ने चौकी के सभी कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। एसआई कश्मीर सिंह अब बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज होंगे। पुलिस अधीक्षक ने पीएसआई सुरेन्द्रा कुमार, पुलिस कर्मचारी सीताराम, कृष्ण कुमार, वेद कुमार को दूसरी चौकी में तबादला कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। घटना के दूसरे दिन देर शाम तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
शुक्रवार रात को बस स्टैंड चौकी के सामने चाय की दुकान पर बाल्मीकि समाज के युवक भारत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शनिवार सुबह समुदाय के सैकड़ों लोगों ने लाल बत्ती चौक तथा बस स्टैंड के सामने पांच घंटे चक्का जाम लगाया था और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम सतबीर जांगू,डयूटी मर्जिस्टेट रघुबीर वोरा,डीएसपी विजय क्ककड़ ने 70 घंटे में हमलावराें की गिरफ्तारी तथा नौकरी का आश्वासन दिया था।
परिजनों ने लगाया था चौकी कर्मचारियों पर आरोप
जाम लगाने के दौरान मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि चौकी में मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सतर्कता नहीं दिखाई थी, जिसके चलते हमलावर भागने में कामयाब हो गए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज सहित कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं।