फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police forcibly removed people sitting outside house of BJP MLA Dudaram in Fatehabad

फतेहाबाद में हंगामा: भाजपा विधायक के घर के आगे धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने जबरन उठाया, बस में भरकर ले गई

Sat, 10 Sep 2022 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 10:54 AM IST
सार

विधायक के पूर्व चालक सुभाष ने शुक्रवार को अपने परिजनों व गांव कुम्हारिया के ग्रामीणों को साथ लेकर विधायक के घर के बाहर धरना लगा दिया था। पूर्व चालक सुभाष ने विधायक के पीए पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Police forcibly removed people sitting outside house of BJP MLA Dudaram in Fatehabad
धरने पर बैठे लोगों को उठाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद में भाजपा विधायक दुड़ाराम के घर के बाहर धरने पर बैठे लोगों को शनिवार को पुलिस ने जबरन उठा दिया। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर पुलिस लाइन लेकर चले गए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। लोगों ने पुलिस व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तानाशाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक के पूर्व चालक सुभाष ने शुक्रवार को अपने परिजनों व गांव कुम्हारिया के ग्रामीणों को साथ लेकर विधायक के घर के बाहर धरना लगा दिया था। पूर्व चालक सुभाष ने विधायक के पीए पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। आरोप है कि विधायक के पीए राजबीर व उसके दो सहयोगियों ने सरकारी नौकरियां लगवाने के लिए सुभाष से 85 लाख रुपये लिए थे। मगर एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं लगवाया गया। इस मामले में डेढ़ माह पहले 23 जुलाई को विधायक के चालक सुभाष का सुसाइड नोट वायरल हो गया था और चालक को जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में सुभाष ने विधायक के पीए राजबीर व अन्य पर नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोप जड़े थे, उसके अनुसार उसने कुछ अन्य लोगों से रुपये लेकर पीए को दिए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह पुलिस को दिए बयान से पलट गया था और कहा था कि उसने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और सुसाइड नोट के बारे में उसे पता नहीं है। इस पर मामला निपट गया था, लेकिन शुक्रवार को वह परिजनों और लोगों के साथ विधायक के आवास पर पहुंचा और धरना दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed