फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police find a car by July 15, otherwise farmers will jam again

15 जुलाई तक गाड़ी ढूंढें पुलिस, अन्यथा फिर जाम लगाएंगे किसान

Wed, 23 Jun 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Police find a car by July 15, otherwise farmers will jam again
जाम के दौरान रोड पर बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
गांव चांदपुरा निवासी किसान प्रगट सिंह की बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जनसभा करने के बाद हिसार-चंडीगढ़ रोड नेशनल हाईवे को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली। किसानों ने पुलिस को 15 जुलाई तक गाड़ी ढूंढने का समय दिया है। वहीं किसान नेताओं के जाम की सूचना पाकर डीएसपी बिरम सिंह, एक्सईएन सतीश गर्ग सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएसपी का कहना है कि अब इस मामले की जांच सीआईए करेगी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है, जिसके चलते रोजाना चोरी, लूटपाट डकैती की खबरें सामने आ रही हैं। किसानों के प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि एक महीने का समय दो, हम गाड़ी ढूंढ लेंगे। मगर किसानों ने प्रशासन को 15 जुलाई तक का समय देकर जाम को खोल दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 जुलाई तक गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रशासन मामले को हल्के में लेने की गलती न करें। इस दौरान करीब एक घंटे तक लगा जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जनसभा में गरजे किसान नेता
रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सुबह करीब 10 बजे जनसभा शुरू हुई। किसान संघर्ष समिति के नेता मनदीप नथवान ने मंच पर आकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि 7 जून को किसान प्रगट सिंह की गाड़ी चोरी होने के तुरंत बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, किसान स्वयं ही गाड़ी को तलाश करते रहे। किसान इस मामले को लेकर डीएसपी बिरम सिंह से मिले तो उन्होंने कहा कि गाड़ी की तलाश कर रहे हैं। पुलिस अब तक गाड़ी का सुराग लगाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में रोज हो रहीं घटनाएं
किसान नेता मनदीप नथवान, रमेश डांगरा, जगतार सिंह, रणजीत ढिल्लो, मनजीत सिंह ने कहा कि फतेहाबाद जिले में चोर व लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं। पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पाता है। गृहमंत्री किसानों पर कार्रवाई के लिए लगातार बयान देते हैं लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि 7 जून को गाड़ी चोरी होने के बाद प्रशासन आज तक हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है। तीन बार डीएसपी से मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। किसानों को मजबूरन जाम लगाना पड़ा है। अब किसानों ने 15 जुलाई तक का समय दिया है। यदि गाड़ी नहीं मिली तो जिले के एसपी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। पुलिस ने यह केस सीआईए को देने की बात कही है।

कोट
किसान की बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में किसानों ने जाम लगाया था। इस मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अब सीआईए इस मामले की जांच करेगी। पुलिस अपनी तरफ से पूरी मेहनत से लगी हुई है।
-बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed