फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police did not reach even after calling number 112, the suspect absconded

112 नंबर पर फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, संदिग्ध व्यक्ति हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police did not reach even after calling number 112, the suspect absconded
रतिया। नए बस स्टैंड पर दो चौकीदारों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर डायल 112 की गाड़ी को फोन किया। आरोप है कि डायल 112 की टीम काफी देर बाद पहुंची। चौकीदारों ने पुलिस को देरी से आने का कारण पूछा तो उल्टा पुलिस ने आपत्ति जताई। पुलिस की इस कार्यशैली का दुकानदारों ने भी विरोध किया है।
विज्ञापन

गांव रतनगढ़ निवासी राम लाल व टेक चंद ने बताया कि दोनों को दुकानदारों ने निगरानी के लिए रखा हुआ है। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत मेें संजय गांधी चौक में घूम रहा था। उससे इधर-उधर घूमने का कारण पूछा तो कहा कि वह चिम्मों से आया है और धारसूल जाना है। थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति नए बस स्टैंड पर घूमता मिला। उसे फिर पूछा तो कहने लगा फिरोजपुर जाना है। चौकीदारों ने रात को 1 बजकर 41 मिनट पर फोन किया, लेकिन लेकिन सवा दो बजे तक पुलिस टीम नहीं आई। इसके चलते संदिग्ध व्यक्ति भाग गया। पुलिस को फिर से फोन किया तो आते ही पुलिस कर्मचारी उन्हें कहा कि तुम चौकीदार हो और चौकीदार की हैसियत में रहो, चौकीदार ने रात को ही उक्त मामले की वीडियो बाजार के दुकानदारों के ग्रुप में डाल दी वीडियो के वायरल होते ही बुधवार सुबह दुकानदारों में पुलिस विभाग की कार्रवाई के प्रति रोष फैल गया। दुकानदार ने कहा कि अगर पुलिस चौकीदारों का सहयोग नहीं देखी तो चोरियों की घटनाएं कैसे रुकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने ही उन्हें चौकीदार रखने के निर्देश दिए हैं इसके बावजूद भी अगर पुलिस सहयोग नहीं करती तो यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके संज्ञान में मामला अभी आया है। पूरे मामले का पता किया जाएगा कि असल में मामला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed