फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players from all over the state will arrive today for the state level competition, it will start from tomorrow

Fatehabad News: राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता कल, आज पहुंचेंगे खिलाड़ी

Sun, 07 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Players from all over the state will arrive today for the state level competition, it will start from tomorrow
भूना खंड का गांव बैजलपुर जहां पर हॉकी की प्रतियोगिताएं होनी थी, उसके चारों ओर भरा बारिश का पानी - फोटो : mathura
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से 8 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित की जाने वाली 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आज पूरे प्रदेश से खिलाड़ी पहुंचेंगे। मुख्यालय की ओर से जिले को तीन खेल प्रतियोगिता करवाने का जिम्मा मिला था। अब तीन में फतेहाबाद के भूना खंड में होने वाली हॉकी की महिला वर्ग की प्रतियोगिता को भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब जिले में सिर्फ ताइक्वांडो व टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसमें अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे प्रदेश से आने वाली टीमों के ठहरने के लिए फतेहाबाद खंड के 20 स्कूलों में व्यवस्था की गई है। जिले में ताइक्वांडो पुरुष वर्ग व टेबल टेनिस की महिला व पुरुष वर्ग दोनों की प्रतियोगिताएं होनी हैं। पूरे प्रदेश से करीब दोनों खेलाें के 1800 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो की धांगड़ स्कूल तो टेबल टेनिस प्रतियोगिता शहर के स्कूल में होगी : शिक्षा विभाग की ओर से जिले में दोनों प्रतियोगिताएं करवाने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए हैं। विभाग की ओर से ताइक्वांडो की प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव धांगड़ में आयोजित होगी। शहर के अपेक्स पब्लिक स्कूल में महिला व पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

भूना खंड में जलभराव की वजह से लिया गया निर्णय

जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हॉकी की प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के कई हिस्सों में, खासकर भूना खंड में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के कारण लिया गया है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों पर पानी जमा हो गया है और सड़कें भी प्रभावित हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को आवागमन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। मुख्यालय के अधिकारियों से सलाह लेने के बाद यह फैसला लिया है।

----

पूरे प्रदेश से करीब 1800 खिलाड़ी लेंगे भाग



जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए पूरे प्रदेश से करीब 1800 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें से करीब 700 खिलाड़ी टेबल टेनिस व 1100 के करीब खिलाड़ी ताइक्वांडो में भाग लेंगे। वहीं जिले के करीब 65 खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे।


---

ताइक्वांडो की धांगड़ स्कूल तो टेबल टेनिस प्रतियोगिता शहर के स्कूल में होगी

- शिक्षा विभाग की ओर से जिले में दोनों प्रतियोगिताएं करवाने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए हैं। विभाग की ओर से ताइक्वांडो की प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव धांगड़ में आयोजित होगी। शहर के अपेक्स पब्लिक स्कूल में महिला व पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed