{"_id":"68fd138d93ddf218ee0ea4ab","slug":"players-demanded-basic-facilities-and-coaches-from-the-government-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142576-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खिलाड़ियों ने सरकार से की बुनियादी सुविधाएं और कोच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खिलाड़ियों ने सरकार से की बुनियादी सुविधाएं और कोच की मांग
Sat, 25 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
गांव नांगला के खेल परिसर में उगी झाड़ियां । संवाद
समैन। गांव नांगला के खेल परिसर में खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। युवा अपने स्तर पर अभ्यास कर खेलों की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों से जुड़े 80 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी दीपक, संजय, दीप सिंह, सतबीर सिंह, सोनू, ईश्वर, प्रवीण, नवीन और कमलदीप ने बताया कि खेल परिसर में पीने के पानी, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। चारों ओर झाड़ियां और घास उगी हुई है। इस कारण उनको अभ्यास में दिक्कत आती है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार खेल परिसर में आवश्यक सुविधाएं, उपकरण और प्रशिक्षित कोच की व्यवस्था कर दे, तो गांव के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। खिलाड़ियों ने प्रशासन से शीघ्र कदम उठाने की अपील की ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी बेहतरी के साथ तराशा जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव में बने खेल परिसर में खेल सुविधाओं का अभाव है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की समस्या है। खिलाड़ी को प्यास लगने पर पास के मकानों से पानी लेकर आते हैं। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। अभी तक खेल विभाग की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी गई है।
-पवन कुमार, खिलाड़ी नांगला।
-- -- -- -- -- -
गांव में कई साल पहले पंचायती जमीन पर खेल परिसर बनाया गया था। समय-समय पर ग्राम पंचायत के सहयोग से खेल परिसर में कुछ सुविधाएं जरूर मुहैया हुई हैं, लेकिन सरकार या खेल विभाग की तरफ से अभी तक कोई किसी तरह की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। परिसर में खेल कोच की सुविधा भी नही है।
-विकास, क्रिकेट खिलाड़ी नांगला।
-- -- -- -- -- -- -
गांव में खेल परिसर का निर्माण जरूर हुआ है, लेकिन यहां पर इतनी सुविधाएं नहीं हैं। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की कोई व्यवस्था नहीं है। खिलाड़ी अपने स्तर पर ही खेल सुविधाएं जुटाते हैं। सरकार या खेल विभाग का इसमें कोई योगदान नहीं है। हालांकि ग्राम पंचायत ने कई बार सहयोग किया है।
-दीपक, खिलाड़ी नांगला।
-- -- -- -- -- -- -- -
गांव के खेल परिसर में ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अपनी तरफ से बढ़ चढ़कर सहयोग किया है। अभी कुछ दिन पहले क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए मैदान को ठीक करके पिच तैयार करवाई गई। इसके अलावा समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहयोग किया जाता है।
-हरपाल सिंह, सरपंच नांगला।