{"_id":"615b22ef8ebc3e76377748ec","slug":"pistol-and-4-cartridges-recovered-from-teacher-s-murder-accused-fatehabad-news-hsr613472020","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की हत्या आरोपी से पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की हत्या आरोपी से पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव रामसरा के स्कूल में एक अध्यापक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल उर्फ मोनू से रिमांड के दौरान एक अवैध पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए हैं। हिसार के गांव ज्ञानपुरा निवासी अनिल उर्फ मोनू के खिलाफ भट्टूकलां में मामला दर्ज है।
सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने गांव रामसरा स्कूल में अध्यापक की गोली मारकर हत्या के मामले में अनिल को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस जब आरोपी को मोबाइल की बरामदगी के लिए उसके दैयड़ निवासी दोस्त के घर लेकर पहुंची। वहां रखे मोनू के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें मोबाइल फोन के अलावा एक पिस्तौल 315 बोर व चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इस हत्या कांड के छठे आरोपी अनिल उर्फ मोनू को दो दिन पहले चाहरवाला से गिरफ्तार किया था। अनिल पर जिला पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम रखा हुआ था। उससे हथियारों की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने उपरोक्त बरामदी की पुष्टि की है।
अब तक छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार
पुलिस ने 1 मार्च को गांव दड़ौली निवासी स्टालिन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोप था कि 1 मार्च को गांव रामसरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत जेबीटी शिक्षक जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो युवकों ने बाइक पर आकर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल विकास खैरमपुर को गिरफ्तार किया। उससे 2 पिस्तौल 32 बोर व कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद अनिल को गिरफ्तार किया गया। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।