{"_id":"629110430d49005c5a244aee","slug":"pipe-laying-work-started-after-laying-five-pipes-public-health-department-will-have-to-fix-fatehabad-news-hsr6328115194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप डालने का काम शुरू, पांच पाइपें डालने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग को ठीक करनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप डालने का काम शुरू, पांच पाइपें डालने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग को ठीक करनी होगी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड और तुलसीदास चौक से बारिश पानी निकासी के लिए संन्यास आश्रम रोड से चिल्ली झील तक पाइप लाइन डालने का काम आखिरकार शुरू हो गया है। पाइप लाइन डालने को लेकर इस क्षेत्र के लोगों द्वारा सीसी सड़क को तोड़ने का विरोध किया था, लेकिन उपायुक्त के साथ हुई बातचीत में समस्या का समाधान निकाला गया और शुक्रवार को काम शुरू हो गया।
उपायुक्त के साथ हुई बातचीत के बाद ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि पाइप लाइन डालने के लिए सड़क तोड़ने की जगह ब्लॉक को उखाड़कर पाइप लाइन डाली जाए। प्रत्येक पांच पाइप डालने के बाद पहले सड़क को दुरुस्त किया जाए और उसके बाद ही अगली पांच पाइपें डाली जाएं। इस काम में लापरवाही न बरती जाए। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मानसून आने से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को विभाग के एसडीओ दीपक, जेई बलविंद्र व गिरीश सन्यास आश्रम रोड पहुंचे। यहां पर नप के पूर्व चेयरमैन के बेटे पियुष नारंग व अन्य दुकानदारों ने मिलकर पाइप लाइन डालने को काम को शुरू करवाया गया।
ये था मामला
सन्यास आश्रम रोड पर ठेकेदार द्वारा जब जेसीबी की मदद से सीसी सड़क को तोड़ने लगे तो लोगों ने इसका विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने चेतावनी जारी की कि अगर काम रुकवाया तो कार्रवाई होगी। इसके बाद उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान लोगों ने कहा कि सीसी सड़क उखाड़ने से नुकसान होगा और अब मानसून भी आने वाला है। सीसी की जगह इंटरलॉकिंग को उखाड़कर पाइपें डाली जाएं और जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए