फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Person returned from Delhi found Corona positive

दिल्ली से लौटा व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 09 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Person returned from Delhi found Corona positive
टोहाना रोड पर अग्रवाल कॉलोनी में दिल्ली से लौटे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम विभाग के इंचार्ज भरत सहारण के नेतृत्व में कॉलोनी में पहुंची और पॉजिटिव व्यक्ति को एंबुलेंस से अग्रोहा रेफर कर दिया। वहीं विभाग द्वारा कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज डॉ. भरत सहारण ने बताया कि रतिया की अग्रवाल कालोनी निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति जो कि दिल्ली में काम करता था। लॉकडाउन से पहले रतिया आ गया था बीच में वह अपनी दवाई लेने के लिए दिल्ली चला गया था और 5 जून रात को उसने अपने रतिया आने की सूचना दी थी जिसके बाद विभाग द्वारा उसे घर में ही एकांतवास में रहने के लिए निर्देश दिए थे। उक्त व्यक्ति के साथ उसका लड़का भी निजी वाहन द्वारा आए थे। दोनों के 6 जून को कोरोना के सैंपल लेकर भेज दिए गए थे। सोमवार को 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उसके लड़के की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त व्यक्ति के घर में परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। डॉ. भरत ने बताया कि उक्त व्यक्ति अलग कमरे में एकांतवास में रह रहा था फिर भी विभाग द्वारा घर के लोगों से पूरी डिटेल ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट एवं बफर जोन बनाया जाएगा जिसके लिए विभाग को सूचना भेज दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed