फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   parking, vehicle, shopkeeper, fatehabad

सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़ा करने पर फिर भिड़े दुकानदार

Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
parking, vehicle, shopkeeper, fatehabad
आपस में बहस करते दुकानदार - फोटो : Fatehabad
रतिया। शहर के मेन बाजार में सड़क के बीचोंबीच वाहनों की पार्किंग को लेकर वीरवार को मेन बाजार के दुकानदारों में फिर विवाद हो गया। वीरवार सुबह जैसे ही कुछ दुकानदारों ने अपने वाहनों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा किया तो एक पक्ष के दुकानदारों ने विरोध जताया और भगत सिंह चौक के पास पहुंचकर मेन बाजार को जाने वाली सड़क पर बेरिकेड लगाकर मेन बाजार का रास्ता ब्लॉक कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन व ट्रैफिक इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक एसएचओ रामधन द्वारा रतिया के मेन बाजार से अतिक्रमण की समस्या को हटाने के लिए कुछ माह पूर्व सड़क के बीचोंबीच वाहनों को लगवाकर पार्किंग शुरू की थी। इन नए नियमों के बाद कुछ समय तक तो यह व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही, लेकिन मुख्यमंत्री के रतिया आगमन से पूर्व कुछ दुकानदारों ने उक्त व्यवस्था का विरोध करना शुरू कर दिया। एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने 4 सितंबर को इस व्यवस्था को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था और बाजार के बीच में वाहन खडे़ होने बंद हो गए थे। वीरवार सुबह कुछ दुकानदारों ने सड़क के बीचोंबीच अपने वाहन खड़े करने शुरू कर दिए। जिसका एक पक्ष के दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध स्वरूप दुकानदारों ने भगत सिंह चौक के पास बेरिकेड लगाकर मेन बाजार का रास्ता बंद कर दिया। जिससे दुकानदारों में झगड़ा बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। इस झगड़े में एक दुकानदार स्माइल भी घायल हो गया, जिसे रतिया के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। वहीं जब पुलिस कर्मचारी दुकानदारों को समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी दुकानदारों की बहस हो गई। बाद में पुलिस ने दुकानदारों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed