फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paraglider kept flying in the city without permission, if it crashed, the officers woke up

बिना अनुमति शहर में उड़ता रहा पैराग्लाइडर, क्रैश हुआ तो जागे अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Paraglider kept flying in the city without permission, if it crashed, the officers woke up
क्रैश होने के बाद पेड़ पर फंसा पैराग्लाइडर जैसा उपकरण। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के ऊपर मंगलवार सुबह से एक पैराग्लाइडर जैसा उपकरण उड़ता रहा। लोगों के लिए जहां ये दोपहर तक आकर्षण का केंद्र बना रहा, वहीं सुरक्षा के नजरिए से प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए दिखाई नहीं दिया और सब मूकदर्शक बने रहे। बाद में बीच बाजार अचानक एक पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। गनीमत ये रही कि यह पेड़ पर ही लटक कर रह गया और बाजार में नहीं गिरा। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर पैराग्लाइडर चालक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पाया गया है कि पैराग्लाइडर उड़ाने के लिए किसी तरह की परमिशन प्रशासन या पुलिस से नहीं ली गई थी। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से एक पैराग्लाइड लोगों ने आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दिया और उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे एक पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हालांकि क्रैश होने से पहले अधिकारियों के संज्ञान में यह पैराग्लाइडर था लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में जब इसके क्रैश होने की जानकारी मिली तो आनन-फानन में एसएचओ से लेकर डीसी तक हरकत में आ गए। करीब ढाई बजे यह शहर की चार मरला कॉलोनी में पार्किंग के पास एक पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। क्रैश होने के दौरान पैराग्लाइडर पर सवार शख्स बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और पैराग्लाइडर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बॉक्स :
धार्मिक कार्यक्रम में पुष्पवर्षा के लिए मंगवाया गया था पैराग्लाइडर
पुलिस पूछताछ में पैराग्लाइडर उड़ा रहे चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी परमजीत के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार शहर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पुष्पवर्षा के लिए यह पैराग्लाइडर मंगवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों पर शहरवासी करते रहे वीडियो शूट
क्रैश होने से पहले यह पैराग्लाइड सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तक लगातार कम और ज्यादा ऊंचाई पर उड़ता रहा। शहर भर के लोग छतों पर आकर लगातार इसके वीडियो शूट करते रहे। सोशल मीडिया में भी इस उड़ते पैराग्लाइड के काफी वीडियो शेयर होते रहे।
बिना अनुमति के नहीं उड़ सकते इस तरह के उपकरण : डीसी
शहर में उड़ रहे पैराग्लाइडर के बारे में सूचना मिलते ही संबंधित थाना के एसएचओ को जांच के लिए बोला गया। बिना प्रशासन की अनुमति एक सीमित ऊंचाई के बाद इस तरह के उपकरण नहीं उड़ाए जा सकते। अगर किसी प्रयोग या जरूरी होने पर यदि इस तरह के उपकरण उड़ाए जाने होते हैं तो इसके लिए जरूरी अनुमति लेना आवश्यक होता है। शहर में उड़ रहे पैराग्लाइडर के बारे में पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

कोट
शहर में उड़ रहा पैराग्लाइडर बिना अनुमति के उड़ाया जा रहा था। इस संबंध में जांच पूरी करके जो भी कार्रवाई की जानी है वह की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
सुभाषचंद्र, डीएसपी, फतेहाबाद।

क्रैश होने से ठीक पहले उड़ता हुआ पैराग्लाइडर जैसा उपकरण।

क्रैश होने से ठीक पहले उड़ता हुआ पैराग्लाइडर जैसा उपकरण।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed