फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव : 30 लोगों ने किया नामांकन

Thu, 24 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए अब तक 30 अभ्यर्थियों ने अपना फार्म 4बी जमा करवाए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 15 से सुमन देवी पत्नी सुरेश कुमार ने नया नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन


जिला परिषद के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं आरटीए नरेंद्र पाल ने बताया कि अब तक जिला परिषद सदस्य के लिए विभिन्न वार्डों से 30 अभ्यर्थियों ने अपने-अपने फार्म 4बी जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के सभी वार्डों के नामांकन लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित मीटिंग हॉल में दाखिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नामांकन पत्र 29 दिसंबर को सायं 3 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। वार्ड नंबर-1 से ओम प्रकाश व सतपाल ने अपने-अपने फार्म 4बी जमा करवाए हैं। वार्ड नंबर 2 से भीमसैन ने फार्म 4बी जमा करवाया। एआरओ श्रीपाल ने बताया कि वार्ड नंबर-3 से सुधा देवी ने अपना फार्म 4बी जमा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार वार्ड नंबर 4 से सुनीता, सुशीला देवी व अंजुबाला, वार्ड नंबर-6 से नरेंद्र सिंह, नरिंद्र कौर, वीर सिंह, गुरदीप सिंह, चंद्रभान व कमला, वार्ड नंबर-7 से मांगे राम, वार्ड नंबर-11 से रामचंद्र, शर्मीला उर्फ संपत रानी व मदन लाल, वार्ड नंबर 12 से जगदीश चंद्र, वार्ड नंबर-13 से विजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिवाच, वार्ड नंबर-14 से राजकुमारी, वार्ड नंबर-15 से प्रेमवती, गीता रानी व निर्मला देवी, वार्ड नंबर 16 से दर्शन राम, बलराज सिंह, वार्ड नंबर 17 से मांगे राम, बारीराम व अवतार सिंह तथा वार्ड नंबर-18 से हरप्रीत कौर ने अपना फार्म 4बी जमा करवाया।

इसके अलावा फतेहाबाद पंचायत समिति के लिए भी दस उम्मीदवारों ने अपने फार्म-4 बी जमा करवाए। पंचायत समिति के लिए कोई नया आवेदन जमा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed