फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   panchayat chunav

खूनी संघर्ष में नौ के खिलाफ केस दर्ज, चार गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव खान मोहम्मद में बुधवार को चुनावी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में शहर पुलिस ने सरपंच अजय की शिकायत पर आठ तथा दूसरे पक्ष की शिकायत पर एक नामजद तथा 10/15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी नवनिर्वाचित सरपंच के रिश्तेदार बताए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर पुलिस ने सरपंच अजय की शिकायत पर सुनील कुमार, शंटी, विनोद, महिंद्रो, पार्वती, पम्पी, शिखा, ओमप्रकाश, निवासी खान मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा दूसरे पक्ष इंद्रजीत की शिकायत पर पम्मी निवासी खान मोहम्मद तथा 10/15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में टोहाना निवासी दीपक, गोबिंद, राजेश व अनिल को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि बुधवार सुबह गांव खान मोहम्मद में चुनाव जीता सरपंच अजय व हारे प्रत्याशी सुनील के बीच विवाद हो गया था। दोपहर को बाहर से आए लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed