फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Owner Killing

अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने बेटे और बेटी के साथ मिलकर की थी बहू की हत्या

Tue, 06 Oct 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Owner Killing
बहू के हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी ससुर और देवर को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
गांव भूथनकलां से चार महीने पहले लापता हुई विवाहिता का शव नहर से बरामद होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विवाहिता की नशीला पदार्थ खिलाकर नहर में फेंककर हत्या की गई थी। वारदात को आरोपी ससुर हनुमान सिंह निवासी गांव भूथनकलां, देवर देवेंद्र और ननद ने मिलकर अंजाम दिया था। तीनों आरोपी अंतरजातीय प्रेम विवाह करने और सात साल बाद भी उसे बच्चा न होने से नाराज थे। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ देने, हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी ससुर हनुमान सिंह और देवर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आरोपी ननद फरार है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव भूथनकलां निवासी रवींद्र ने गत सात जुलाई को सदर थाने में शिकायत दी थी कि उसने वर्ष 2013 में गांव की लड़की अंजू से प्रेम विवाह किया था। पत्नी अंजू गत 22 जून की रात से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 24 जून को भट्टूकलां में मानावाली माइनर से अंजू का शव बरामद हुआ था। रवींद्र ने पत्नी की हत्या का शक परिवार के लोगों पर जताया था। पुलिस ने मृतका के ससुर हनुमान सिंह और देवर देवेंद्र को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में हनुमान सिंह ने कुबूला कि उसने बेटा देवेंद्र और बेटी के साथ मिलकर बहू अंजू को नशीला पदार्थ खिलाकर नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

बेटे ने गांव की लड़की से किया था प्रेम विवाह
डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के पीछे मुख्य रूप से दो कारण रहे हैं। उसके बेटे ने गांव की ही लड़की से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इसके अलावा पिछले सात साल से अंजू को बच्चा भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लावारिस समझ कर दिया था दाह संस्कार
भट्टू पुलिस को 24 जून को गांव बोदीवाली के पास मानावाली माइनर से महिला का शव बरामद हुआ था। शव की शनाख्त न होने पर पुलिस ने ही उसका दाह संस्कार कर दिया था।

गांव भूथनकलां से एक महिला के लापता होने की शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता रवींद्र ने अपने घर के लोगों पर ही पत्नी की हत्या का शक जताया था। पूछताछ में शिकायतकर्ता के पिता और भाई ने कुबूला कि गांव में ही अंतरजातीय प्रेम विवाह करने की रंजिश रखते हुए नशीला पदार्थ खिलाकर नहर में फेंक दिया था। दो आरोपियों को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed