{"_id":"62b9f3bab7589d7fcc6f234d","slug":"online-admission-process-begins-for-july-session-in-ignou-last-date-is-july-31-fatehabad-news-hsr6353027154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में जुलाई सेशन के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में जुलाई सेशन के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई
विज्ञापन
फतेहाबाद। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई सेशन के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोड़िया खेड़ा सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर के कॉर्डिनेटर डॉ. सीता राम शर्मा ने बताया कि ऐसे में जो भी उम्मीदवार इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके अप्लाई कर सकते हैं। जुलाई सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 है। इसके साथ ही विद्यार्थी पुन: पंजीकरण के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत:
स्कैन की गई फोटो व हस्ताक्षर (100 केबी से कम), आयु प्रमाण की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम), एजुकेशन क्वालिफिकेशन की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम), अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो तो) (200 केबी से कम), जाति प्रमाण पत्र, जैसे एससी/एसटी/ओबीसी (200 केबी से कम) की स्कैन की गई प्रति, गरीबी रेखा से नीचे (200 केबी से कम) होने पर बीपीएल प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी की जरूरत होगी।