फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One thousand rapid antigen kits were found, reserved for pregnant and emergency

एक हजार रैपिड एंटीजन किट मिली, गर्भवती और इमरजेंसी के लिए रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
One thousand rapid antigen kits were found, reserved for pregnant and emergency
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जांच को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग के पास रैपिड एंटीजन किट नहीं है। विभाग ने 10 हजार किट की डिमांड की थी लेकिन एक हजार ही मिली है। इन एक हजार किट को स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती की जांच और इमरजेंसी केस के लिए रिजर्व कर लिया है। किट न होने से जिले में कोरोना की सैंपलिंग कम हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर सैंपलिंग 50 फीसदी से भी कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने डेढ़ हजार कोरोना सैंपल लेने का लक्ष्य दे रखा है लेकिन यहां पर 50 फीसदी से भी कम सैंपलिंग हो रही है। मंगलवार को जिले में आरटीपीसीआर के 566 और रैपिड एंटीजन के 66 सैंपल लिए गए। राहत ये है कि अभी तक जिले में कोरोना का नया केस एक्टिव नहीं है। फिलहाल आरटीपीसीआर के 1194 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

5013 लोगों का हुआ टीकाकरण
जिले में मंगलवार को 5013 लोगों का टीकाकरण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 614 लोगों ने कोविशील्ड की पहली और 4152 ने दूसरी डोज लगवाई। कोवाक्सीन की 87 लोगों ने पहली और 160 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक 3 लाख 1 हजार 535 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लग चुकी है जबकि पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 5 लाख 76 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रैपिड एंटीजन की 10 हजार किट मांगी गई है लेकिन अभी तक एक हजार किट मिली है। ये ही कारण है कि कुछ सैंपलिंग कम हुई है। एक हजार किट इमरजेंसी केस के लिए रखी गई है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed