फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One died in road accident

रोडवेज बस डिवाइडर तोड़कर पिकअप से टकराई, चालक की मौत, बस ड्राइवर समेत पांच सवारियां घायल

Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
One died in road accident
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी। - फोटो : Fatehabad
गांव बड़ोपल के पास हिसार से सिरसा जा रही किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही रोडवेज बस असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ हिसार की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। घटना में पिकअप चालक नारनौल के गांव अहबदपुर निवासी 30 वर्षीय सूरजभान की मौत हो गई। घटना में रोडवेज बस ड्राइवर नरेश समेत पांच सवारियां भी घायल हो गई। घायलों को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है। दुर्घटना में घायल बस चालक नरेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस के शीशे तोड़कर चालक बाहर आ गिरा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बड़ोपल चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। घायलों का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है। मामले के मुताबिक बड़ोपल चौकी इंचार्ज ने बताया कि सिरसा डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिसार से सिरसा की तरफ जा रही थी। बस स्पीड में होने के कारण असंतुलित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए हिसार की तरफ जा रही पिकअप से टकरा गई। घटना के दौरान पिकअप चालक सूरजभान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रोडवेज बस चालक नरेश भी हादसे में घायल हो गया। हादसे में बस में सवार करीब चार से पांच सवारियों को भी चोटें आई है जिन्हें अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

किन्नू लेकर पिकअप चालक जा रहा था हिसार
पुलिस के मुताबिक पिकअप चालक सूरजभान अबोहर से किन्नू लेकर हिसार जा रहा था। बस की तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है मृतक सूरजभान की तीन बेटियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed