फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One crore intoxicants seized in the district in a month

जिले में एक महीने में एक करोड़ का नशीला पदार्थ हुआ जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
One crore intoxicants seized in the district in a month
फतेहाबाद। नए साल से ठीक पहले नशे को जड़ से खत्म करने की योजना के जवाब में नशा तस्करों ने कोरोना की तीसरी लहर में नशे की रिकॉर्ड तोड़ सप्लाई करके पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी किया है। खुद फतेहाबाद पुलिस ने यह बात स्वीकार की है कि तीसरी लहर के दौरान जनवरी माह में एक करोड़ रुपये कीमत का नशा फतेहाबाद में जब्त किया गया जो अलग-अलग जगहों से सप्लाई करने के लिए लाया गया था। एसपी ने इसे चुनौती मानते हुए आमजन का सहयोग मांगते हुए नशे के खिलाफ और गंभीरता से काम करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि आईजी राकेश कुमार ने नव वर्ष 2022 के शुरू होने से ठीक पहले हिसार रेंज के जिलों में 25 गांवों को गोद लेकर नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में एक बड़ा जागरूकता कार्यक्रम करके नशे की डिमांड को खत्म करने पर जोर डालने का काम शुरू किया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही कोरोना के नए वैरियंट ऑमिक्रॉन की दस्तक और फिर नव वर्ष शुरू होने के साथ ही कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए पाबंदियां लागू हो गईं। पुलिस द्वारा नशे की डिमांड खत्म करके सप्लाई की चेन को कमजोर करने के प्रयास शुरू होने के साथ ही नशा तस्करों ने ठीक नववर्ष के पहले माह यानी जनवरी में एक करोड़ से अधिक कीमत के नशे की सप्लाई फतेहाबाद जिले में करके बड़ी चुनौती पुलिस के सामने खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार एक करोड़ रुपये कीमत का नशा तो फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा है और कुछ मात्रा में नशा ऐसा भी है जो पुलिस की पकड़ से दूर भी रहा हो। ऐसे में एक करोड़ से अधिक कीमत के नशे की सप्लाई मात्र एक महीने में होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसे पुलिस को चुनौती के रूप में लेकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

123 मामले दर्ज, 132 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जनवरी महीने में जिला पुलिस द्वारा नशे से जुड़े 123 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया। है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के 24 मामले शामिल हैं जिनमें 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जनवरी महीने में पकड़े गए विभिन्न नशा पदार्थों की मात्रा
1 किलो 214 ग्राम अफीम
89 किलो 430 ग्राम चूरा पोस्त
678.35 ग्राम हेरोइन
12.360 ग्राम गांजा
7 प्रतिबंधित नशीली शीशीयां
1281 बोतल देसी शराब
26 बोतल अंग्रेजी शराब
551 बोतल अवैध कच्ची शराब
17 बोतल बीयर
1170 लीटर लाहन
कोट
एक माह में एक करोड़ का नशा सप्लाई एक चुनौती : एसपी
जनवरी महीने में पूरी सतर्कता और स्पेशल अभियान के तहत पुलिस ने एक करोड़ रुपये का नशा जब्त किया है। यह आंकड़ा बताता है कि नशा सप्लाई के मामले पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती हैं लेकिन पुलिस इस चुनौती का सामना पूरी गंभीरता से कर रही है। जरूरत है कि आम लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और नशे के खिलाफ आगे आएं। आमजन के सहयोग से ही नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है और हमें नशे की डिमांड को खत्म करना होगा।
सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed