फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the verge of Chilli lake coming true, the tender for excavation and drainage, construction will start from two

चिल्ली झील का सपना सच होने की कगार पर, खुदाई और पानी निकासी का हुआ टेंडर, दो से शुरू होगा निर्माण

Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
On the verge of Chilli lake coming true, the tender for excavation and drainage, construction will start from two
शहरवासियों का सबसे पुराना सपना सच होने वाला है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चिल्ली को झील बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहला कदम रख दिया है। चिल्ली से पानी निकासी व खुदाई का टेंडर जारी कर दिया गया है और दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर जिला प्रशासन इसके सुंदरीकरण का निर्माणकार्य शुरू करवा देगा। खुद जिला उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

चारदीवारी और सुंदरीकरण पर आएगी 12.42 करोड़ की लागत
जवाहर चौक स्थित चिल्ली की चारदीवारी व सुंदरीकरण अभियान पर कुल 12 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत आनी है। उपायुक्त डॉ. बांगड़ की मानें तो चिल्ली झील के पानी निकासी और ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग करेगा, जिस पर 8 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। चिल्ली झील की चारदीवारी बनाने और सुंदरीकरणपर भी साढ़े 4 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। चिल्ली झील से गाद निकालने और चार दीवारी बनाने का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिल्ली झील से 20 इंची पाइप के द्वारा 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित अयाल्की रंगोई नाला में पानी की निकासी की जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने भी टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कंसलटेंट एजेंसी करेगी सर्वे, उनकी सलाह पर लगेंगे पेड़-पौधे
चिल्ली झील के सुंदरीकरण के लिए कंसलटेंट एजेंसी द्वारा संबंधित क्षेत्र का दौरा करवाए जाने और सुंदरीकरण में किन-किन चीजों को रखा जाना है और यहां के मौसम अनुसार किस प्रकार के पेड़ पौधे लगाए जा सकते हैं, उनको अंतिम रूप देने बारे भी विशेषज्ञों व संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed