फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the second day, there was a long line of farmers regarding urea fertilizer

दूसरे दिन यूरिया खाद को लेकर किसानों की लगी लंबी लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the second day, there was a long line of farmers regarding urea fertilizer
इफको केंद्र के बाहर यूरिया खाद को लेकर लाइन में खड़े किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। लगातार दूसरे दिन भी यूरिया खाद के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को सुबह से ही किसानों की यूरिया खाद लेने को लेकर लंबी लाइन देखने को मिली। इफको केंद्र पर सुबह 8 बजे ही किसान यूरिया लेने पहुंच गए। मगर इफको किसान सेवा केंद्र सुबह 10 बजे खुलता है। ऐसे में दो घंटे तक कंपकंपाती ठंड में किसान केंद्र के बाहर ही लाइन लगाकर बैठे रहे। सुबह 10 बजे के बाद ही खाद वितरण शुरू हुआ तो प्रत्येक किसान को पंद्रह कट्टे यूरिया मिल पाई। इफको केंद्र के इंचार्ज दलीप सिंह ने बताया कि शनिवार को जो हिसार से स्टॉक आया था, उसे शाम 6 बजे तक बांटा गया था, कुछ स्टॉक जो बच गया था, उसे सोमवार को बांट दिया गया है।
विज्ञापन

पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने में लग रहा समय
इफको केंद्र पर आए किसानों का कहना था कि खाद लेने से पहले पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाया जाता है। मगर अंगूठा लगाने में काफी समय लगता है। इस कारण किसानों की लाइन लग जाती है। वितरण प्रक्रिया में भी इस कारण देरी होती है। हालांकि, इस संबंध में इफको केंद्र इंचार्ज दलीप सिंह ने कहा कि मशीन इंटरनेट की सहायता से काम करती है। इंटरनेट की अगर दिक्कत आती है तो मशीन काम करना बंद कर देती है।
विज्ञापन

कोट
जिले में यूरिया को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं है। किसानों को यूरिया की मांग के अनुसार उपलब्धता करवाई जा रही है।
डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed