{"_id":"5f78a6648ebc3e9bfd3f7c4d","slug":"old-lady-dies-from-corona-fatehabad-news-rtk5765366147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते एक और बुजुर्ग महरेला ने तोड़ा दम, जिले में मरने वालों का आंकड़ा 42 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते एक और बुजुर्ग महरेला ने तोड़ा दम, जिले में मरने वालों का आंकड़ा 42 पर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के चलते फतेहाबाद जिले में सितंबर के बाद अक्तूबर माह में भी कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले में एक और बुजुर्ग संक्रमित महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जिले में कोरोना मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 42 हो गया है। शनिवार को फतेहाबाद जिले में 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। फतेहाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2398 तक पहुंच गई है ।
जानकारी के अनुसार रतिया के जाखन दादी निवासी 68 वर्षीय दयावंती को घुटनों के आपरेशन के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। बताया जा रहा है वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। शनिवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उनकी मृत्यु हो गई। वहीं नए केसों के अनुसार पुलिस लाइन में 33 वर्षीय युवक, बड़ोपल निवासी 20 वर्षीय युवती, बड़ोपल से ही 26 वर्षीय महिला डॉक्टर, रामनिवास मोहल्ला में श्री श्याम मंदिर के नजदीक 43 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका, 58 वर्षीय महिला, भूथन कलां में 52 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना के मॉडल टाऊन में 68 वर्षीय व्यक्ति, रतिया के चिम्मो में 30 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, भूथनकलां में 43 वर्षीय व्यक्ति, लहरियां में 40 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, दौलतपुर में 28 वर्षीय युवक, भूना में 48 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, सनियाना में 26 वर्षीय युवक, जाखल में 45 वर्षीय व्यक्ति और जाखल एचडीएफसी बैंक के नजदीक निवासी दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
इसके अलावा जिले में छाए कोरोना कहर के चलते अपराधियों को पकड़ना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसा ही एक वाकिया कुलां में सामने आया है। यहां चौकी पुलिस नशा तस्करी प्रकरण में तीन मुलजिमों को गिरफ्तार कर लेकर ञई थी, जिन्हें बाद में पुलिस ने न्यायालय में भी पेश किया था लेकिन जब उनकी कोरोना जांच हुई, तो दो मुलजिम कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दो आरोपितों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही एहतियात कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी समेत गिरफ्तारी व कानूनी प्रक्रिया के दौरान आरोपी के संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों के कोरोना नमूने लिए गए है। जिसमें राहत की बात ये रहीं कि सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आईं हैं। कुलां पुलिस चौकी प्रभारी कपिल देव ने दो नशा तस्करों के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों आरोपियों को फतेहाबाद में उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
नपा कर्मचारियों ने किया कोरोना के कारण जान गंवाने वाली महिला का अंतिम संस्कार
रतिया स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि महिला की कोरोणा से मौत होने की सूचना मिली है जिसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों को कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार करने के लिए सूचना भेज दी गई । जिसके बाद दोपहर को सफाई निरीक्षक राहुल मजोका व रोहित कुमार की अगुवाई मे सफाई दरोगा मुकेश कुमार, सफाई कर्मचारी कर्मवीर, रोहताश, भूप सिंह, संजय ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।