{"_id":"5e13819d8ebc3e87e13bfaad","slug":"officers-did-not-arrive-tender-for-appointment-of-scavengers-canceled-for-the-sixth-time-fatehabad-fatehabad-news-rtk5359836185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे अधिकारी, सफाईकर्मियों की नियुक्ति का टेंडर छठी बार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे अधिकारी, सफाईकर्मियों की नियुक्ति का टेंडर छठी बार रद्द
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते ठेकेदार।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। अनाज मंडी क्षेत्र, मार्केट कमेटी के विभिन्न क्वार्टरों और सब्जी मंडी में सफाई के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए किया जाने वाला टेंडर सोमवार को मार्केटिंग बोर्ड के उच्चाधिकारियों के न आने के कारण छठी बार भी रद्द कर दिया गया। इससे जहां अनाज मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से ग्रहण लग गया है वहीं बार-बार टेंडर रद्द होने के कारण ठेकेदारों में भी रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने भी मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता को ज्ञापन देकर टेंडर खुलवाने की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतिया की अनाज मंडी के सभी शेड, मुख्य मार्गों, कर्मचारियों के क्वार्टरों, किसान रेस्ट हाउस, सब्जी मंडी क्षेत्र तथा मार्केट कमेटी कार्यालय में सफाई व्यवस्था के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा टेंडर जारी किया गया था। इसमें रतिया के अलावा आसपास के कई ठेकेदारों ने भाग लिया। मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता तो कार्यालय में पहुंच गए, लेकिन टेंडर कमेटी के सदस्य व जिला विपनन अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभिंयता आदि के न आने के कारण मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता ने टेेंडर को आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया, जिससे ठेकेदारों में रोष पैदा हो गया। ठेकेदारों का कहना है कि इससे पहले भी 4-5 बार बिना कारणों के सफाई के टेंडरों को रद्द कर दिया था। उन्होंने बताया कि पिछले ठेकेदार के पास 31 मार्च 2019 तक टेंडर था, लेकिन उसके बाद जब भी मार्केट कमेटी द्वारा टेंडर लगाया जाता था, फार्म भरवाने के बाद टेंडरों को रद्द कर दिया जाता था, बल्कि उनकी कई बार फीस भी भरवाई जा चुकी है लेकिन बाद में टेंडरों को रद्द करने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी में जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार
उधर, बार-बार टेेंडर रद्द होने के कारण मंडीवासी परेशान हैं। सफाई कर्मचारियों का टेंडर रद्द होने के कारण मंडी में जगह-जगह कूडे़ व गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इसके अलावा कमेटी कर्मचारियों के क्वार्टरों के गेट के सामने भी हर जगह गंदगी पड़ी रहती है। इस बारे में कमेटी सचिव यशपाल मेहता ने बताया कि आज डीएमईओ तथा अन्य कमेटी सदस्यों के न आने के कारण टेंडर को रद्द कर दिया गया है, लेकिन इससे पूर्व टेंडर कई बार क्यों रद्द किए गए उसके बारे में वह नहीं जानते क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कमेटी सचिव का कार्यभार संभाला है।