फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the opposition will enter the field, BJP has kept the city expansion for four months

अब मैदान में उतरेगा विपक्ष, भाजपा ने चार महीने से लगा रखे नगर विस्तारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now the opposition will enter the field, BJP has kept the city expansion for four months
फतेहाबाद में जवाहर चौक स्थित मेन बाजार में एक दुकान पर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करते नगर विस्तार - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है। सभी राजनीतिक दल निकाय चुनावों में जीत का दंभ भर रहे हैं। मगर विपक्ष जहां अब तैयारियों के लिए चुनाव मैदान में उतरेगा, वहीं सत्ताधारी दल भाजपा ने चार महीने से नगर विस्तारकों को प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने में लगाया हुआ है। भाजपा के नगर विस्तारक ए, बी व सी फार्मूले पर हर रोज 10 मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर के अलावा टोहाना, रतिया व भूना में भी नगर विस्तारकों को जिम्मेदारी सौंपी हुई है। ये नगर विस्तारक उसी तर्ज पर काम कर रहे हैं, जैसे आरएसएस में प्रचारक करते हैं। गौरतलब है कि जिले में फतेहाबाद व टोहाना नगर परिषद जबकि भूना व रतिया नगरपालिका के चुनाव होने हैं। इन क्षेत्रों की मतदाता सूची भी फाइनल हो चुकी है। हालांकि, विपक्षी दलों में इनेलो, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अभी पूरी तरह निकाय चुनावों में धरातल पर नहीं उतरी है। संवाद
विज्ञापन

ऐसे ए, बी व सी कैटेगरी में बांटे गए हैं मतदाता
भाजपा द्वारा मतदाताओं की तीन श्रेणियां बांटी गई हैं। इनको ए, बी व सी नाम दिया गया है। ए कैटेगरी में वो मतदाता आते हैं, जो पक्के भाजपा के वोटर हैं। उनका वोट भाजपा के अलावा दूसरी जगह नहीं जाएगा। बी कैटेगरी में ऐसे न्यूट्रल मतदाता आते हैं, जिनको थोड़ा सा प्रयास करने पर भाजपा के पाले में लाया जा सकता है। इसके अलावा सी कैटेगरी में वो मतदाता हैं, जो भाजपा के कट्टर विरोधी हैं। जो किसी भी सूरत में भाजपा के पक्ष में वोट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 वार्डों के 54 बूथों पर 162 त्रिदेव
निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने पूरा खाका तैयार किया हुआ है। फतेहाबाद शहर के 27 वार्ड में 54 बूथ हैं। इन बूथों को भाजपा ने 12 शक्ति केंद्रों में बांटा हुआ है। प्रत्येक बूथ पर तीन त्रिदेव बनाए हुए हैं। इस तरह पूरे शहर में 54 बूथों पर 162 त्रिदेव काम कर रहे हैं।
हर 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख
इतना ही नहीं भाजपा ने मतदाताओं की सूची तक पर काम किया हुआ है। मतदाता सूची के पन्नों का भी प्रमुख बनाया हुआ है। हर 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख नियुक्त है। इन पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी सिर्फ इन्हीं 60 मतदाताओं से संपर्क करने और इन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना होता है।
ये है नगर विस्तारकों का प्रमुख काम
30 जनवरी को गुरुग्राम में विस्तारकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। आठ फरवरी से निर्धारित किए गए शहरों में इन नगर विस्तारकों को भेज दिया गया। नगर विस्तारकों का काम बूथ को मजबूत करना, पार्षद या चेयरमैन पद के लिए मजबूत प्रत्याशियों की जानकारी जुटाना, इंटरनल सर्वे करके रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री को देना होता है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के मन की बात भी जानना होता है।

भाजपा ने ये नियुक्त किए हैं प्रमुख प्रभारी
चुनाव प्रभारी : राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स
प्रभारी मंत्री : कृषि मंत्री जेपी दलाल
जिले में ये नियुक्त हैं नगर विस्तारक
फतेहाबाद : पवन जैन
रतिया : मोहनलाल नंगथला
टोहाना : जसवंत जाखड़
भूना : सुरेश कंबोज
कोट
भाजपा संगठनात्मक रूप से मजबूती से काम करती है। नगर विस्तारकों को भी जिम्मेदारी सौंपी हुई है। नगर विस्तार करीब चार महीने से काम कर रहे हैं। हर वर्ग के मतदाताओं से मिल रहे हैं।
- भारतभूषण मिड्ढा, प्रदेश प्रमुख, भाजपा विस्तारक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed