{"_id":"6575eb7403fa7e09f6081647","slug":"now-flood-water-will-not-stop-underground-pipelines-will-be-laid-with-siphons-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9574-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब नहीं रुकेगा बाढ़ का पानी, साइफन के साथ बिछाई जाएंगी अंडर ग्रांउड पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब नहीं रुकेगा बाढ़ का पानी, साइफन के साथ बिछाई जाएंगी अंडर ग्रांउड पाइप लाइन
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र से गुजर रहा रंगाइे नाला
फतेहाबाद। फतेहाबाद में बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण रकबे में बाढ़ का पानी न रुके और फसलों को नुकसान न हो इसके लिए सिंचाई विभाग ने ड्राफ्ट प्लान बनाया है। जिसके तहत माइनरों के नीचे से साइफन बनाए जाएंगे और पानी निकासी को लेकर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। रंगोई नाले के तटबंधों को पक्का किया जाएगा।
फतेहाबाद में 2010 के बाद 2023 में जुलाई माह में आई बाढ़ ने इस बार भारी तबाही मचाई थी। जिले के जाखल, रतिया, टोहाना व फतेहाबाद खंड के 191 गांव इसकी चपेट में आए थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आई बाढ़ पिछली बार आई बाढ़ से ढाई गुना अधिक पानी लेकर आई थी। जिस कारण पूरा फतेहाबाद शहर पानी से घिर गया था। समय रहते प्रशासनिक सूझबूझ के चलते आबादी वाले क्षेत्र में पानी पहुंचने से बचाया गया। इस दौरान प्रशासन को भिरडाना माइनर, रत्ताखेड़ा माइनर व मुंशीवाली माइनर को तोड़ना पड़ा था और साथ ही कई सड़कें भी तोड़नी पड़ी, ताकि पानी एक जगह न रुके। फतेहाबाद के गांव खान मोहम्मद के पास इस बार जमीन का स्लोप ऊंचा होने के कारण यहां पर काफी दिनों तक पानी रुका रहा और आगे नहीं बढ़ा। अब इसी को लेकर सिंचाई विभाग ने प्लानिंग की है ताकि पानी रुकने के बजाय आगे निकल जाए। संवाद
-माइनरों के नीचे बनाए जाएंगे साइफन
फतेहाबाद से गुजरने वाली मुंशीवाली माइनर के नीचे से सिंचाई विभाग साइफन का निर्माण करेगा, ताकि पानी निकल सके। इसके अलावा भिरडाना माइनर के नीचे से तीन स्थानों पर साइफन बनाए जाएंगे। दोनों ही कामों के लिए 99.06 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा रत्ताखेड़ा माइनर के नीचे से साइफन बनाया जाएगा, जिस पर 24.77 लाख रुपये की लागत आएगी। गांव खान मोहम्मद में गुरुद्वारे के पास से ड्रेन बनाई जाएगी जो सवा किलोमीटर लंबी होगी। हिजरावां कलां व हिजरावां खुर्द के पास तीन किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जो कि 1200 एमएम की होगी। इस गांव में अगर बाढ़ आएगी तो पानी आगे रंगोई नाले में चला जाएगा। इसके लिए 839.36 लाख रुपये का एस्टीमेट सिंचाई विभाग ने बनाया है।
विज्ञापन
-रंगोई नाले के तटबंधों को किया जाएगा पक्का
सिंचाई विभाग रंगोई नाले के तटबंधों को भी पक्का करेगा। करीब 11 किलोमीटर तक रंगोई नाले के तटबंध पक्के किए जाएंगे और इस पर 30.86 लाख रुपये की लागत आएगी। ढाणी छतरिया में भी भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा समय पड़ने पर पानी निकालने के लिए 23.56 लाख रुपये की लागत से पंप सेट व अन्य सामान खरीदा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -फतेहाबाद में इस बार बाढ़ का पानी भारी मात्रा में आया था। हालांकि आबादी को बाढ़ से बचाने में हम सक्षम रहे, लेकिन खेतों में पानी का बहाव तेज था, जिस कारण फसलाें को नुकसान हुआ। इसी को देखते हुए नए साइफन बनाए जाएंगे और अधिक बाढ़ग्रस्त इलाकों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
-ओपी बिश्नोई, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद।