फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now every month students from 1st to 12th will have an evaluation test.

अब हर माह पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों का होगा मूल्यांकन टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now every month students from 1st to 12th will have an evaluation test.
फतेहाबाद के गांव अहरवां के संस्कृति मॉडल स्कूल का फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नई शिक्षा नीति के तहत अब स्कूलों में पढ़ाई का तरीका भी बदलेगा। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई का स्तर बढ़ाने और सीखने की ललक पैदा की जाएगी। पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का हर माह मूल्यांकन टेस्ट भी लिया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई की स्थिति का पता चलता रहे। शिक्षा विभाग चाहता है कि इस टेस्ट के माध्यम से वह बच्चों के मानसिक व पढ़ाई संबंधी हर प्रकार की जानकारी लें, ताकि पढ़ाई में होशियार व कमजोर बच्चों का पता लगाया जा सके और कमजोर बच्चों के लिए अलग से कक्षाएं लगाई जा सकें।
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में विभाजित होंगे बच्चे
इस टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों को तीन श्रेणी में विभाजित किया जाएगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर होंगे, उनके शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए रोजाना सुबह एक घंटे की अतिरिक्त कक्षा भी लगेगी। टेस्ट लेने की प्रक्रिया इसी माह से आरंभ होगी। हर बच्चे का शिक्षा का स्तर कितना है, संबंधित शिक्षक के हवाले से विद्यालयवार इसकी जानकारी विभाग के पास होनी चाहिए। उसी आधार पर कितने विद्यार्थियों का स्तर बढ़ाया गया है, यह भी रिकार्ड रखा जाएगा। इसका विश्लेषण कर एक डाटा तैयार किया जाएगा और उसी आधार पर अगले वर्ष के लिए योजना बनाई जाए। गौरतलब है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। वहीं नान बोर्ड कक्षाओं में भी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ज्यादा सही नहीं है। ऐसे में विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों को आ रही परेशानी व उनके समाधान के लिए अब हर महीने मूल्यांकन टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस श्रेणी में किए विभाजित
श्रेणी अंक
एल-1 50 से 60 प्रतिशत अंक
एल-2 34 से 50 प्रतिशत अंक
एल-3 33 प्रतिशत अंक
कोट
मूल्यांकन स्तर की जांच करने के लिए अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। इसके लिए उनकी विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारी विद्यार्थियों की पढ़ाई और ज्ञान का स्तर की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed