फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   nomination, candidate, congress, election, fatehabad

गिल्लाखेड़ा ने पपीहा पार्क से पैदल चलकर नामांकन पत्र दाखिल किया

Thu, 03 Oct 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
nomination, candidate, congress, election, fatehabad
रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुरजीत नैन को नामांकन सौंपते कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह गिल्लां - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ पपीहा पार्क से पैदल चलकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व पपीहा पार्क ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा ने कहा कि भाजपा जो अपने आप को एक कार्डरबेस पार्टी कहती थी, उन्होंने चुनाव में अपनी हार को देखते हुए रातों रात प्रत्याशी को इम्पोर्ट किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम को फतेहाबाद की जनता भली भांति जानती है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की जनता जागरूक है और वह अपने विवेक से अपने मत का प्रयोग कर लगातार पार्टियां बदलने वाले दुड़ाराम को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के चुनाव में दुड़ाराम कांग्रेस से, 2014 में हजकां से और अब 2019 में भाजपा ने चुनाव हराकर हैट्रिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पांच साल के कार्यकाल के दौरान हजारों करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए। फतेहाबाद की जनता का पीने के लिए नहरी पानी मिला। तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालय व तीन आरोही स्कूल मिले। मल्टीलेवल पार्किंग व बाईपास की सौगात मिली। मौके पर अरविंद शर्मा, एडवोकेट गुलबहार सिंह, गंगानगर से जगदीश जांगू, गोपाल चौधरी, डा. मुखत्यार सिंह सदर, पूर्व नगर परिषद प्रधान विरेंद्र नारंग, उपप्रधान सुनील बंसल, लख्मीचंद ढाण्ड, अजीत माचरा, हरजंत सिंह चेयरमैन, संतलाल जांगू, रामकुमार धारनियां, कृष्ण पंवार, पूनमचंद रत्ती, चौथाराम बिश्नोई पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच सोहन लाल, नंबरदार रामकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed