फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No traffic jam inside city, system deteriorates on Daulatpur Road

शहर के अंदर नहीं हुआ ट्रैफिक जाम, दौलतपुर रोड पर बिगड़ी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
No traffic jam inside city, system deteriorates on Daulatpur Road
तेहाबाद के रतिया मोड पर लगाए गए बेरिकेड्स पर तैनात कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर नई अनाजमंडी में इनेलो की तरफ से आयोजित हुई सम्मान दिवस रैली में जाने वाले वाहनों का शहर की व्यवस्था पर असर नहीं पड़ा। ट्रैफिक पुलिस का प्लान कामयाब रहा और शहर ट्रैफिक जाम से बच गया। हालांकि मिनी बाईपास और फोरलेन से दौलतपुर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही और रैली में आने वाले वाहन कई देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

रैली में लोगों के आने का सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था। ट्रैफिक पुलिस ने हिसार की तरफ से आने वाले वाहनों को बाईपास मोड़ पर डायवर्ट कर दिया और इन्हें बाईपास होते हुए सीधा रैली स्थल पर बनाए गए पार्किंग स्थल पर निकाला। इसके अलावा भूना, रतिया और सिरसा रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को फोरलेन से दौलतपुर रोड पर निकाला गया। दौलतपुर रोड से वाहन रैली स्थल के पार्किंग क्षेत्र में पहुंची। दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों के आने का सिलसिला बढ़ गया और मिनी बाईपास व दौलतपुर रोड पर जाम की स्थिति रही। वहीं सम्मान दिवस रैली में आने वाले नेताओं के लिए एमएम कॉलेज में दो हेलीपेड बनाए गए थे। लेकिन यहां पर पानी भर गया। रैली में पहुंचे नेता पहले सिरसा पहुंचे और इसके बाद सड़क मार्ग से रैली स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

170 ट्रैफिक कर्मियों ने संभाली व्यवस्था
ट्रैफिक व्यवस्था को फतेहाबाद जिले के कर्मचारियों के अलावा हिसार पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब 170 ट्रैफिक कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली। ट्रैफिक संभालने के लिए मिनी बाईपास, रतिया मोड़, सिरसा रोड, नई अनाजमंडी के सामने, दौलतपुर रोड व रतिया रोड पर बेरिकेड्स लगाए गए थे। यहां से ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीमें दिनभर लेती रहीं रिपोर्ट
इनेलो की सम्मान दिवस रैली को लेकर खुफिया विभाग की टीमें भी अलर्ट रही। दिनभर टीमें रैली को लेकर रिपोर्ट लेती रही। टीमें रैली में पहुंचने वाली गाड़ियों को लेकर भी रिपोर्ट ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed