फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nitish kumar said that main alliance will be formed in the country, Urged to Congress also

हरियाणा में एकजुट दिखा विपक्ष: नीतीश बोले- देश में तीसरा नहीं, मुख्य गठबंधन बनेगा जो भाजपा को हराएगा

Sun, 25 Sep 2022 06:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 06:23 PM IST
सार

इनेलो की प्रदेश स्तरीय सम्मान दिवस रैली नीतीश कुमार बोले कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ मिलना होगा, कांग्रेस से भी आग्रह किया गया है। नीतीश कुमार ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से आग्रह किया कि विपक्ष को एकजुट कीजिए।

विज्ञापन
Nitish kumar said that main alliance will be formed in the country, Urged to Congress also
फतेहाबाद रैली में मौजूद नीतिश कुमार, तेजस्वी यादव, ओपी चौटाला, शरद पवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश में तीसरा नहीं बल्कि मुख्य गठबंधन बनेगा, जो भाजपा को हराएगा। सभी विपक्षी दलों को एक साथ मिलना होगा। कांग्रेस से भी हमने अनुरोध किया है। अगर सभी दल मुख्य गठबंधन में शामिल होकर साल 2024 में चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा बुरी तरह हारेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने मीडिया सहित हर चीज पर नियंत्रण कर लिया है। समाज को हिंदू-मुस्लिम में बांटना चाहते हैं।

विज्ञापन

नीतीश कुमार रविवार को फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


चौटाला से बोले, चरण स्पर्श करके आग्रह करता हूं, विपक्ष को एकजुट कीजिए
नीतीश कुमार ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मुखाबित होते हुए कहा कि चरण स्पर्श करके आग्रह करता हूं कि विपक्ष को एकजुट कीजिए। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग पार्टियां हैं, सबको जोड़िए। साल 2024 में मुख्य गठबंधन की सरकार बनने पर ही सबके उत्थान के लिए मिलकर काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में भाजपा न लोकसभा जीत पाएगी न विधानसभा
अपने 20 मिनट के भाषण में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिहार राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कोई मदद नहीं की। इसलिए हमने उनसे गठबंधन तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का साथ लिया। अब बिहार में भाजपा न तो लोकसभा चुनाव जीत पाएगी और न ही विधानसभा। बिहार में सात पार्टियां एक साथ आ चुकी हैं, सिर्फ एक भाजपा ही अलग है।

नीतीश कुमार ने हथोड़ा मार दिया, अब भाजपा नहीं बचेगीः तेजस्वी
रैली में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने हथोड़ा मार दिया है। अब भाजपा नहीं बचेगी। भाजपा की सोच है कि देश में सिर्फ भाजपा और संघी ही रह जाएं, बाकी सब खत्म हो जाए। हरियाणा के किसानों ने भाजपा व संघियों को अच्छा सबक सिखाया। एनडीए के सभी दल छोड़ कर जा चुके हैं। हरियाणा में भी भाजपा सरकार गरीब के परिवार से कलम छीनना चाहती है।



इन्होंने भी किया संबोधित
रैली को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत, मिजोरम के विधायक नेवल कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी सहित कई दलों के नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed