फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ngt, workers, clean, city, shortage, fatehabad

एनजीटी के आदेशों को ठेंगा, रात की सफाई के लिए सफाईकर्मी नहीं जुटा सका नप प्रशासन,डीसी के निर्देश भी हुए हवा

Wed, 18 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ngt, workers, clean, city, shortage, fatehabad
फतेहाबाद शहर में फैला कचरा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एनजीटी द्वारा शहर के बाजारों में रात को भी सफाई करवाने के निर्देश नगर परिषद प्रशासन के गले की फांस बनते जा रहे हैं। दरअसल शहर के बाजारों में सफाई करवाने के लिए नगर परिषद को सफाई कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। फतेहाबाद शहर के सभी वार्डों में जो सफाई कर्मचारी तैनात हैं, वो भी नगर परिषद के ही हैं, लेकिन उन सबकी ड्यूटी दिन के समय लगी हुई है। ऊपर से वार्डों के पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड से एक भी सफाईकर्मी देने से साफ इनकार कर दिया है। नगर परिषद प्रशासन अब इस मामले में ईओ के मार्फत डायरेक्ट सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी वार्ड से हटाकर रात की सफाई में लगाने का पत्र जारी करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने तीन माह पहले दिए थे टेंडर निकालने के आदेश
जिला उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने एनजीटी के आदेश आने के बाद तीन माह पहले नगर परिषद के अधिकारियों को कहा था कि वे रात की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दें और इस तरह से सफाई कर्मचारियों की टेंशन खत्म हो जाएगी। जो ठेकेदार टेंडर लेगा, इन कामर्शियल एरिया की सफाई भी उसकी जिम्मेदारी होगी। लेकिन तीन माह बीतने के बावजूद अभी तक नगर परिषद प्रशासन इस टेंडर की कागजी प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर सका है। ऐसे में एनजीटी का डंडा लगभग तय माना जा रहा है। इसी डंडे से बचने के लिए नगर परिषद सफाई विभाग के अधिकारी अब पार्षदों से उनके वार्ड के एक-एक सफाईकर्मी की ड्यूटी रात की सफाई में लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन

रात की सफाई शुरू हुई तो स्वच्छता सर्वेक्षण में भी मिलेगा फायदा
अगर नप प्रशासन की इस भागादौड़ी के चलते शहर के कामर्शियल एरिया की रात को सफाई शुरू हो जाती है तो इसका सीधा फायदा अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी मिलना तय है। रात की सफाई किसी शहर में होती हो तो स्वच्छता सर्वेक्षण में इसके नंबर अलग से मिलते हैं। ऐसे में अगर एनजीटी के आदेशों के चलते ही अगर रात की सफाई शुरू हो जाती है तो भी शहर को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन कामर्शियल एरिया में करनी है रात को सफाई
1. लाल बत्ती चौक से थाना रोड होते हुए जवाहर चौक व डीएसपी रोड
2. धर्मशाला रोड
3. संयास आश्रम रोड
4. चार मरला कालोनी
5. हंस मार्केट
6. सिरसा रोड
7. हिसार रोड
8. भट्टू रोड
9. पपीहा पार्क के सामने
फतेहाबाद नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की मौजूदा स्थिति
कुल कर्मचारी कुल कर्मचारी आवश्यक
169 350
कुल पक्के कर्मचारी कुल पद स्वीकृत
47 120
कुल कच्चे कर्मचारी कुल कच्चे आवश्यक
122 230
ये हैं नगर परिषद के पास संसाधन
कुल टाटा ऐस जरूरत है
13 25 (12 टाटा ऐस खरीदने का प्रस्ताव पारित है)
कुल हाथ रेहडिय़ां जरूरत है
80 150
वर्जन
एनजीटी के आदेशों के चलते शहर के कामर्शियल एरिया में रात की सफाई शुरू करवाई जानी है। हमारे पास समय कम है, इसलिए फिलहाल वार्डों से सफाईकर्मियों को लिया जाएगा और उन्हें रात की सफाई पर ड्यूटी सौंपी जानी है। फिलहाल कुछ पार्षदों ने इसपर ऐतराज जताया है। नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में पार्षदों को मनाएंगे और इसके बाद रात की सफाई का टेंडर भी दिया जा सकता है।
कुमार सौरभ, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed