{"_id":"68b09769687418bd190e3e8d","slug":"new-x-ray-machine-will-be-installed-in-civil-hospital-approval-received-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139365-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में लगेगी नई एक्सरे मशीन, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में लगेगी नई एक्सरे मशीन, मिली मंजूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगी एक्सरे मशीनसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब जल्द ही बेहतर एक्सरे सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल को नई डिजिटल 500 एमए एक्सरे मशीन की मंजूरी मिल गई है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद मशीन की साइट का निरीक्षण इंजीनियर द्वारा किया जा चुका है, और जल्द ही इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अस्पताल में पहले से लगी पुरानी मशीन अत्यधिक जर्जर हो चुकी थी और आए दिन खराब हो रही थी। स्थिति यह हो गई थी कि संबंधित कंपनी ने मशीन का बीमा करने से भी इन्कार कर दिया था। रोजाना करीब 100 से 120 मरीज एक्सरे करवाते हैं, ऐसे में मशीन की खराबी से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अस्पताल प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार, पुरानी मशीन को भट्टूकलां की सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां मरीजों का लोड अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन
जब तक नई मशीन इंस्टॉल नहीं हो जाती, तब तक मरीजों के एक्सरे पोर्टेबल मशीन की सहायता से किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में चल रहे सुंदरीकरण कार्य के साथ ही नई मशीन की फिटिंग भी शुरू की जा सकती है।
नई मशीन के आने से न केवल मरीजों को अधिक स्पष्ट और तेज़ रिपोर्ट मिलेगी, बल्कि तकनीकी गड़बड़ियों से भी राहत मिलेगी। इससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं में और सुधार आने की उम्मीद है।
-
सीएचसी पर नहीं है एक्सरे मशीनें
जिले के सीएचसी बड़ोपल, भूथनकलां, भट्टू और भूना में एक्सरे मशीन नहीं है। इसके चलते मरीजों को एक्सरे के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रेफर किया जाता है। एमएलआर केस में एक्सरे के लिए भी यहां आना पड़ता है। हालांकि अभी सीएचसी पर एक्सरे मशीनों को मंजूरी नहीं मिली है।
-
नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन लगेगी। इससे मरीजों को फायदा होगा। अस्पताल में मरम्मत कार्य चल रहे है, ऐसे में फिटिंग में भी आसानी होगी। शिफ्ट के दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से काम चलाया जाएगा।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल