फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   new bus stand, coming soon, development, fatehabad, harayana

नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर अंतिम बाधा हटी

Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 नेशनल हाईवे पर सेक्टर-पांच में प्रस्तावित नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर अंतिम बाधा दूूर हो गई है। हुडा विभाग ने बस स्टैंड के लिए निर्धारित भूमि की निशानदेही कर यह जगह परिवहन विभाग को सुपुर्द कर दी है। विभाग जमीन मिलने के बाद अब ड्राइंग  डिजाइन और एस्टिमेट तैयार कर जल्द ही निर्माण शुरू कर देगा।

शुक्रवार को हुडा के अधिकारी फतेहाबाद आए और रोडवेज विभाग के जीएम व जिला नगर योजनाकार की मौजूदगी में 8 एकड़ जमीन की निशानदेही करवाकर यह जमीन रोडवेज विभाग को सौंप दी। हिसार रोड पर बनने वाले इस नए बस स्टैंड को एक ओर से नए बन रहे फोरलेन से जोड़ा जाएगा। दूसरी ओर से मौजूदा नेशनल हाईवे को इससे कनेक्ट किया जाएगा और इन्हीं मार्गों से बसों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के बीचोंबीच बना हुआ बस स्टैंड बसों और आबादी के हिसाब से अब काफी छोटा है और साथ ही बसों की आवाजाही से शहर में बसस्टैंड के बाहर अकसर जाम की स्थिति रहती है। काफी लंबी मांग के बाद सेक्टर पांच में बस स्टैंड के लिए आठ एकड़ भूमि दी गई थी। इस जमीन के आगे हाईवोल्टेज लाइनों जैसी समस्याएं थीं, जिसे दूर कर अप्रैल माह में हुडा विभाग ने सात हजार रुपये प्रति स्कवायर मीटर के हिसाब से 32 हजार 386.76 स्क्वायर मीटर जगह परिवहन विभाग के नाम ट्रांसफर कर दी थी। रोडवेज द्वारा जमीन की कीमत के रूप में 22 करोड़ 67 लाख 7 हजार 320 रुपये हुडा विभाग को अदा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन साल करना होगा इंतजार
रोडवेज जीएम रामकुमार ने बताया कि जमीन लेने के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही चीफ आर्किटेक्ट द्वारा नक्शा बनाकर भेजा जाएगा। इसके बाद एस्टिमेट तैयार करवाकर और बजट पास करवाकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा और दो-तीन साल में नया बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed