फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NCD shifted to Dharamshala, three OPDs not visited, patients kept wandering for ECG

Fatehabad News: एनसीडी धर्मशाला में शिफ्ट, तीन ओपीडी नहीं गई, ईसीजी के लिए भटकते रहे मरीज

Tue, 16 Sep 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
NCD shifted to Dharamshala, three OPDs not visited, patients kept wandering for ECG
फतेहाबाद के नशा मु​क्ति केंद्र में पर्ची कटवाते हुए मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण कार्य के चलते फिलहाल व्यवस्था बिगड़ी हुई है। मंगलवार को कबीर धर्मशाला में एनसीडी क्लीनिक शिफ्ट कर दिया गया। इसमें डॉ. सुनीता सोखी और डॉ. संगीता अबरोल शामिल रहे, लेकिन टीबी रोग विशेषज्ञ, सर्जन और मनोचिकित्सक की ओपीडी धर्मशाला में शिफ्ट नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विशेषज्ञ धर्मशाला में ओपीडी को लेकर तैयार नहीं है। हालांकि एसएमओ डॉ. बुधराम का कहना है कि निर्देश जारी किए जा चुके हैं और मंगलवार को किन्हीं कारणों से शिफ्टिंग नहीं हो पाई। अब यह कार्य बुधवार को होगा। ब्लड बैंक में आपातकाल विभाग शिफ्ट होने और विशेषज्ञों की ओपीडी होने के कारण धक्का-मुक्की के हालात रहे।
विज्ञापन

यहां तक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भी देखभाल नहीं हो पा रही है। रक्त और मूत्र के सैंपल देने के लिए अव्यवस्था रही। वजह यह है कि मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी ब्लड बैंक में हो रही है। व्यवस्था बनाने के लिए एसएमओ ने धर्मशाला में ओपीडी शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

ईसीजी के लिए भटक रहे मरीज

नागरिक अस्पताल में मंगलवार को ईसीजी करवाने के लिए मरीज भटकते रहे। सुबह साढ़े 11 बजे मरीजों को ईसीजी की सुविधा नहीं मिली। मरीजों को पता हीं नहीं था कि ईसीजी कहां हो रही है।

-

धूप में पर्ची कटवाने मजबूर मरीज

नागरिक अस्पताल में मरीजों की ओपीडी नशा मुक्ति केंद्र में काटी जा रही है। शेड छोटा होने के कारण मरीजों को धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। रोजाना अस्पताल में मरीजों की 950 से 1000 तक ओपीडी रहती है।


-

ब्लड बैंक में जो ओपीडी चल रही है उन्हें धर्मशाला में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह तैयारी थी लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं जा पाए। एनसीडी क्लीनिक शिफ्ट हो गया है बाकी ओपीडी बुधवार को शिफ्ट हो जाएगी।

-डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed