{"_id":"591b47dc4f1c1b9c0cf228e8","slug":"nagarpalika-chairperson-opposite-ten-parsad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका में बगावत के सुर, चेयरपर्सन के खिलाफ आए 10 पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका में बगावत के सुर, चेयरपर्सन के खिलाफ आए 10 पार्षद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 17 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में चेयरपर्सन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते असंतुष्ट पार्षद।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका भूना के चेयरपर्सन के खिलाफ बगावत के सुर उठ गए हैं। 15 में से 10 पार्षदों ने मंगलवार को चेयरपर्सन के खिलाफ नगरपालिका कार्यालय में जमकर हंगामा किया और चेयरपर्सन के पिता के खिलाफ नारेबाजी की। असंतुष्ट पार्षदों ने चेयरपर्सन के पिता पर घोटाले व पद का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। भाजपा नेता गुलशन हंस ने मौके पर पहुंचकर असंतुष्ट पार्षदों को मनाने की कोशिश की, लेकिन असंतुष्ट सदस्य उनकी बात पर सहमत नहीं हुए।
ये लगाए आरोप
असंतुष्ट पार्षद एडवोकेट प्रवीन कुमार राणा, वाइस चेयरमैन अनिल कुमार नढ़ा, ओमप्रकाश कंबोज, नीलम गर्ग, डाक्टर कश्मीरी लाल कंबोज, सुदेश दहिया, रिम्पी सोनी, सुदेश ग्रोवर, भूपेंद्र कौर, सरोज बाला ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका भूना में लगभग 30 लाख रुपये की लाइटें लगवाई गई हैं। ये घटिया स्तर की हैं और अधिकतर खराब हो चुकी हैं। असंतुष्ट पार्षदों का कहना है कि अगर इस मामले की जांच की जाए तो बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आ सकता है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-10 के पार्षद प्रवीन जैन के रिश्तेदार को गुप्त ढंग से विकास कार्यों का ठेका दिया जा रहा है। चेयरपर्सन कायदे कानून ताक पर रख अपने चहेतों को रेवड़ियां बांट रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका के प्रत्येक काम में चेयरपर्सन के पिता मेवा सिंह दखलअंदाजी करते हैं। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क हाल ही में निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें पुरानी ईंटें इस्तेमाल की गई हैं। इसके अलावा, नगरपालिका में 14 लाख रुपये फिजूल में खर्च कर दिए गए। इसमें भी चेयरपर्सन व अधिकारियों की साठगांठ से बड़े पैमाने का घोटाला किया गया है। असंतुष्ट सदस्यों ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त को पत्र भेजकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी मांग की है।
तंवर गुट के लोग कर रहे हैं विरोध
नगरपालिका चेयरपर्सन राखी वाल्मीकि ने घोटाले व किसी घटिया सामग्री लगाए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं वह एक राजनीतिक स्टंट है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर गुट के लोग भाजपा सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से मनघड़ंत आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं। इनमें अधिकतर पार्षद विकास कार्यों के लिए आने वाले राशि का मोटा कमीशन हड़पने की फिराक में है, जिसको कभी पूरा नहीं होने देंगे।