{"_id":"591753824f1c1b7a04853869","slug":"nagar-parisad-four-workers-transfer-no-new-has-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के चार कर्मचारियों का तबादला, नया नहीं आया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के चार कर्मचारियों का तबादला, नया नहीं आया कोई
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 14 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय ।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने एक झटके में नगर परिषद के चार कर्मचारियों को विभिन्न जिलों में तब्दील कर दिया। चार कर्मचारियों के तबादले के बावजूद एक भी कर्मचारी को फतेहाबाद नहीं भेजा गया है। इन तबादलों के बाद नगर परिषद का काम प्रभावित होने की आशंका है। तबादला किए गए कर्मचारियों में जेई हितेंद्र राठी, जेई सुमित चोपड़ा, हाउस टैक्स विभाग से लिपिक सुरेश शर्मा, अकाउंट विभाग से लिपिक ज्योति रानी शामिल हैं। इन चारों कर्मचारियों के तबादलों की सूची आते ही नगर परिषद में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
तबादलों पर साथी कर्मचारी हैरान
नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यरत जेई हितेंद्र राठी को बवानी खेड़ा, जेई सुमित चोपड़ा को सिरसा, हाउस टैक्स विभाग के लिपिक सुरेश शर्मा को उकलाना और अकाउंट विभाग से लिपिक ज्योति को हांसी भेजा गया है। ये सभी कर्मचारी नगर परिषद के मेहनती कर्मचारी माने जाते हैं। सभी का एक साथ तबादला करना और अभी तक इनकी जगह पर दूसरे कर्मचारियों को फतेहाबाद में ना भेजे जाने से नगर परिषद के कामकाज पर प्रभाव पड़ना लाजिमी है। हालांकि, एक साथ कई कर्मचारियों के तबादलों पर नगर परिषद के कर्मचारी भी हैरान हैं। बताया गया है कि जेई हितेंद्र राठी मूल रूप से रोहतक के हैं और वहां जाने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें भी अधर में लटका दिया गया है। जेई सुमित चोपड़ा को भी सिरसा भेजे जाने के पीछे राजनीति का प्रभाव अधिक बताया जा रहा है। सचिवों की जारी तबादला सूची में फतेहाबाद जिले के टोहाना में तैनात सचिव संदीप सोलंकी को कालांवाली नप, नरवाना से तबदील होकर आए विरेंद्र सहारण को टोहाना नगर परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है।