फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   nagar parisad four workers transfer, no new has come

नगर परिषद के चार कर्मचारियों का तबादला, नया नहीं आया कोई

Sun, 14 May 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 14 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
nagar parisad four workers transfer, no new has come
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय । - फोटो : amarujala beuro
प्रदेश सरकार ने एक झटके में नगर परिषद के चार कर्मचारियों को विभिन्न जिलों में तब्दील कर दिया। चार कर्मचारियों के तबादले के बावजूद एक भी कर्मचारी को फतेहाबाद नहीं भेजा गया है। इन तबादलों के बाद नगर परिषद का काम प्रभावित होने की आशंका है। तबादला किए गए कर्मचारियों में जेई हितेंद्र राठी, जेई सुमित चोपड़ा, हाउस टैक्स विभाग से लिपिक सुरेश शर्मा, अकाउंट विभाग से लिपिक ज्योति रानी शामिल हैं। इन चारों कर्मचारियों के तबादलों की सूची आते ही नगर परिषद में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तबादलों पर साथी कर्मचारी हैरान
नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यरत जेई हितेंद्र राठी को बवानी खेड़ा, जेई सुमित चोपड़ा को सिरसा, हाउस टैक्स विभाग के लिपिक सुरेश शर्मा को उकलाना और अकाउंट विभाग से लिपिक ज्योति को हांसी भेजा गया है। ये सभी कर्मचारी नगर परिषद के मेहनती कर्मचारी माने जाते हैं। सभी का एक साथ तबादला करना और अभी तक इनकी जगह पर दूसरे कर्मचारियों को फतेहाबाद में ना भेजे जाने से नगर परिषद के कामकाज पर प्रभाव पड़ना लाजिमी है। हालांकि, एक साथ कई कर्मचारियों के तबादलों पर नगर परिषद के कर्मचारी भी हैरान हैं। बताया गया है कि जेई हितेंद्र राठी मूल रूप से रोहतक के हैं और वहां जाने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें भी अधर में लटका दिया गया है। जेई सुमित चोपड़ा को भी सिरसा भेजे जाने के पीछे राजनीति का प्रभाव अधिक बताया जा रहा है। सचिवों की जारी तबादला सूची में फतेहाबाद जिले के टोहाना में तैनात सचिव संदीप सोलंकी को कालांवाली नप, नरवाना से तबदील होकर आए विरेंद्र सहारण को टोहाना नगर परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed