फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: नकली स्पेयर पार्ट बेचने के मामले में दो दुकानदारों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर पुलिस ने मैसर्ज स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर शहर के दो दुकानदारों पर कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 व 65 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह कंपनी में फील्ड ऑफिसर के तौर पर काम करता है। उसने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि फतेहाबाद शहर में चोपड़ा मोटर्स व बंसल मोटर्स की ओर से मैसर्ज मोबिस इंडिया लिमिटेड हुंडई की कारों आई-10, आई-20 व सैंट्रो के नकली स्पेयर पार्ट बेचे जा रहे हैं। जब उन्होंने सर्वे किया तो यह बात सच निकली, जिससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। शहर पुलिस ने इस मामले में दोनों दुकानों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर कर दी है। शहर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed