फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: संदिग्ध हालात में भाई-बहन की मौत, आत्महत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद की काठमंडी में बहन-भाई की मौत केे बाद जांच करने पहुंचे डीएसपी व अन्य अधिकारी।
फतेहाबाद। काठमंडी में शिवपुरी के पास वाली गली में वीरवार को संदिग्ध हालात में भाई-बहन की मौत हो गई। अंदेशा जताया गया है कि दोनों की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। मृतक का प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा था। मृतक की बड़ी बहन मानसिक रूप से कमजोर थी और अविवाहित थी। आशंका है कि मृतक ने पहले अपनी बहन को जहर पिलाया और फिर स्वयं जहर का सेवन कर लिया। दोनों को हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर फोरेंसिक लैब की टीम व डीएसपी सुभाष चंद्र भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, काठ मंडी निवासी 45 वर्षीय प्रवीन कुमार की शहर में अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। प्रवीन कुमार की जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास अपने भांजे के साथ इनवर्टर बैटरी की दुकान है। तीन माह पहले ही उन्होंने इस पार्टनरशिप को तोड़ा था। प्रवीन कुमार के दो बच्चे हैं, एक बेटी व एक बेटा है। बेटी जॉब करती है। वहीं, उनकी बड़ी बहन 49 वर्षीय अंजू मानसिक रूप से कमजोर थी। बताया गया है कि प्रवीन कुमार किसी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इन दिनों परेशान चल रहे थे। वीरवार दोपहर को वह अपने घर में थे और उनकी बेटी ऑनलाइन जॉब से संबंधित काम कर रही थी। इस दौरान वह बाहर आए और अपनी बेटी को बोले कि उनकी हालत ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने उल्टियां शुरू कर दी। उनकी बहन भी बेसुध मिली। उनकी बेटी ने परिजनों को इसकी सूचना दी और पहले दोनों को शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, इसके बाद उनको हिसार के निजी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। जहां दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल दोनों के शव फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन


परिवार भी घटना के कारणों से अनभिज्ञ
प्रवीन कुमार के चचेरे भाई वीरेंद्र नारंग ने बताया कि प्रवीन को प्रॉपर्टी व पैसों से संबंधित कोई कमी नहीं थी। मगर यह घटना क्यों हुई है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि प्रवीन अपनी बहन अंजू को लेकर चिंतित था। इसी को लेकर पहले उसने अपनी बहन को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में स्वयं ने गटक लिया। सूचना पाकर फतेहाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र, फोरेंसिक लैब से डॉ. जोगेंद्र भी उनके घर पहुंचे और जांच की। डीएसपी के अनुसार, मौके पर किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमने फोरेंसिक लैब के डॉ. जोगेंद्र के साथ घर का मुआयना किया था। जहरीले तत्व जैसी कोई चीज नहीं मिली है। परिवार से भी बात की गई, जिसमें कोई ऐसी बात सामने नहीं आई। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।
-राजपाल सिंह, एसएचओ, सिटी थाना फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed