फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, मूक बधिर के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद। भट्टूकलां थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मूक बधिर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। वहीं फतेहाबाद क्षेत्र में भी एक महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भट्टूकलां क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है और उसके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। सबसे छोटी लड़की आठ साल की है। जिसे बीते दिन उसने पड़ोस के घर से बैटरी लेने के लिए भेजा था। जब वह वापस आ रही थी तो उसे गली में उसकी बेटी की रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह गली में गई तो उसने देखा कि गांव के ही एक युवक जो सुन और बोल नहीं सकता, उसने उसकी बेटी को गोद में उठा रखा था और उसको देख कर वहां से भाग गया। महिला के अनुसार उसने अपनी बेटी को चुप कराया और उससे रोने का कारण पूछा तो जो बच्ची ने बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ गंदी हरकतें की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354 ए (1) आईपीसी व 10 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गांव के युवक पर उससे छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उपरोक्त युवक ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed